न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिरी रैली में बोले PM मोदी - 3-4 दिन से सुन रहा हूं - अबकी बार 300 पार

आज कश्मीर से कन्याकुमार और कच्छ से कामरूप पूरा देश कह रहा है ' अबकी बार, मोदी सरकार' और 3-4 दिन से मैं सुन रहा हूं- अबकी बार, 300 पार।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 May 2019 2:32:12

आखिरी रैली में बोले PM मोदी - 3-4 दिन से सुन रहा हूं - अबकी बार 300 पार

लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण का चुनाव प्रचार आज थम जायेगा। वही इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खरगोन में इस चुनाव की अपनी आखिरी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'अबकी बार, मोदी सरकार' और 3-4 दिन से मैं सुन रहा हूं अबकी बार, 300 पार। पीएम मोदी ने कहा, ‘’21वीं सदी के भारत के इन्हीं निर्माता के उत्साह का परिणाम है कि देश आज कश्मीर से कन्याकुमार और कच्छ से कामरूप पूरा देश कह रहा है ' अबकी बार, मोदी सरकार' और 3-4 दिन से मैं सुन रहा हूं- अबकी बार, 300 पार।’’ पीएम मोदी ने रैली में कहा, ‘’आप दशकों बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं। इस बार आप सिर्फ एक वोट नहीं डालने वाले बल्कि एक विकसित और नए भारत की नींव डालने वाले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘’लोकतंत्र में चुनाव सरकार बनाने के लिए होता है। राजनीतिक दल और उम्मीदवार आपसे अपनी-अपनी नीयत और नीति के हिसाब से वोट मांगते हैं, लेकिन 2019 का चुनाव अन्य चुनावों से भिन्न है। इस चुनाव का नेतृत्व जनता कर रही है।’’

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सैनिकों से विशेषाधिकार छीनने और देशद्रोह का कानून खत्म करने जैसे विषयों को लेकर जनता के बीच गई, जिसको देश ने ठुकरा दिया है। देश इस बात पर एकमत है कि जो लोग जम्मू कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की पैरवी कर रहे हैं, उन्हें इस चुनाव में सज़ा दी जाए।

पीएम मोदी ने कहा, ‘’मैं देश के सभी मतदाताओं से कह रहा हूं कि 5 साल आपने जो मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया और मेरा साथ दिया इसके लिए मैं आपका सिर झुककर नमन करता हूं और आने वाले 5 साल के लिए आप जो मुझे अपना आशीर्वाद देने जा रहे हैं उसके लिए भी मैं आपका धन्यवाद करता हूं।’’ पीएम मोदी ने कहा हमने बीते 5 सालों में हर स्कूल में, हर घर में बहन-बेटियों के लिए शौचालय बनाए। घर-घर तक बिजली पहुंचाने का बीड़ा उठाया। गरीब से गरीब के घर में मुफ्त गैस का कनेक्शन दिया। आने वाले 5 सालों में हम पानी की समस्या पर गंभीरता से काम करने वाले हैं।

पीएम मोदी ने किसानों के मुद्दों पर भी कहा, ‘’फसलों की लागत कम हो और उचित मूल्य मिले, ये हमारा निरंतर प्रयास रहा है। अन्नदाता अब ऊर्जादाता भी बने इसके लिए हम कदम उठा चुके हैं। किसान अपनी जमीन पर सोलर पैनल लगाकर बिजली पैदा करे, और राज्य सरकार उस बिजली को खरीदे, ऐसे प्रयास हमारी सरकार कर रही है। बीते 5 सालों में बीज से लेकर बाज़ार तक की एक मजबूत व्यवस्था बनाने के लिए जो उठाए कदमों को हम और गति देने वाले हैं। साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।’’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत