न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी-शिवसेना गठबंधन फेविकॉल का जोड़ : फडणवीस

पिछले कुछ समय से एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर न छोड़ने वाली शिवसेना-बीजेपी के बीच इन दिनों मेल-मिलाप का दौर चल रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Mar 2019 9:49:24

बीजेपी-शिवसेना गठबंधन फेविकॉल का जोड़ : फडणवीस

पिछले कुछ समय से एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर न छोड़ने वाली शिवसेना-बीजेपी के बीच इन दिनों मेल-मिलाप का दौर चल रहा है। शुक्रवार को विदर्भ में दो कार्यक्रम हुए। जिसमें फडणवीस ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और उद्धव ने कहा कि हमने गठबंधन करके होश का काम किया है।

बीजेपी-शिवसेना गठबंधन फेविकॉल का जोड़ है

बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को अभेद्य बताते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने भाषण में कहा कि यह फेविकॉल का जोड़ है। यह सिर्फ चुनाव के लिए नहीं है, सत्ता के लिए नहीं है, यह विचारों का गठबंधन है। इसलिए गठबंधन टिका है और भविष्य में भी टिका रहेगा। सत्ता आएगी, जाएगी परंतु देश महत्वपूर्ण है। यह नया भारत है। यह घुसेगा भी और ठोकेगा भी।

पूरा महाराष्ट्र भगवा कर देंगे

फडणवीस ने कहा कि पिछली बार 42 सीटें जीती थीं लेकिन यह हमारा रेकॉर्ड नहीं था, रेकॉर्ड तो 2019 में बनाना है। पूरी ताकत से पूरा महाराष्ट्र भगवा किए बिना नहीं रहेंगे। लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं पिछले पांच साल में चलाई हैं, क्योंकि चुनाव में जीत से ज्यादा लोगों के चेहरे पर मुस्कान ज्यादा आनंद देती है। कल तक जो नामुमकिन था, अब वह मुमकिन है! यह विश्वास अब लोगों में पैदा हो गया है।

'गठबंधन क्यों' पर उद्ध‌व ठाकरे की सफाई

वहीं, उद्ध‌व ठाकरे ने अपने भाषण में शिवसैनिकों के समक्ष 'गठबंधन क्यों' पर सफाई दी। उद्धव ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज भी नरेंद्र भाई कहता हूं। गठबंधन में रहकर भी हमारा जो संघर्ष हुआ उसने विकास को कभी रुकने नहीं दिया। जनता के मुद्दे उठाए और हल करवाए। शिवसेना ने जो मुद्दे उठाए वह व्यक्तिगत नहीं थे। देश के भले के लिए एक साथ आए हैं, वर्ना कौन सिर पर चढ़कर बैठ जाता, कुछ कह नहीं सकते। गठबंधन नहीं होता, तो किसका फायदा होता। आतंकवादियों के सामने झुकने वाली पहले जैसी सरकार नहीं चाहिए। पहले हिंदू होना गाली बन गई थी। मैं शिवसेना-बीजेपी नहीं पहचानता, मैं सिर्फ भगवा पहचानता हूं। हिंदुत्व का सम्मान करने वाला प्रधानमंत्री चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल