न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लालकृष्ण आडवाणी को टिकट न देने से नाराज शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी-शाह पर बोला हमला, याद दिलाया न्यूटन का तीसरा नियम

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का गांधीनगर से टिकट कटने पर बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Mar 2019 11:59:59

लालकृष्ण आडवाणी को टिकट न देने से नाराज शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी-शाह पर बोला हमला, याद दिलाया न्यूटन का तीसरा नियम

बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का गांधीनगर से टिकट कटने पर बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा। शत्रुघ्न सिन्हा ने न्यूटन का तीसरा नियम याद दिलाते हुए कहा कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। शत्रुघ्न सिन्हा ने लालकृष्ण आडवाणी को पितातुल्य बताते हुए उनके साथ पार्टी में हुए सलूक पर नाराजगी जाहिर की। बता दे, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के लिए पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने इस बार इस सीट से केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट में कहा- सरजी, राफेल बाबा, चालीस चौकीदार का किरदार निभाने की जगह अगर कुछ कर सकते हैं सुधार करने वाले कुछ कदम उठाइए। नुकसान की भरपाई के लिए पहल करिए। फिर भी यह दुखद और शर्मनाक है... आपके लोगों ने जो किया है, उसकी आशंका पहले से थी... पार्टी के सबसे सम्मानित मित्र, दार्शनिक, मार्गदर्शक, पिता तुल्य आडवाणी के पार्टी प्रस्थान का आह्वान कर दिया गया। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने दूसरे ट्वीट में आडवाणी की सीट गांधीनगर से अमित शाह को उतारे जाने पर भी सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि अमित शाह की लालकृष्ण आडवाणी जैसी न छवि है और न ही कद। यह जानबूझकर किया गया। देश के लोगों के साथ अच्छा नहीं हुआ। वह पिता के समान हैं। उनके साथ इस सलूक की इजाजत नहीं दी जा सकती। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- जो आप और आपके लोगों ने मेरे साथ किया, वह अब भी सहनीय है। मैं जवाब देने के लिए सक्षम हूं। न्यूटन का तीसरा नियम याद रखिए। हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और अब लालकृष्ण आडवाणी के साथ जो हुआ, उसे लोग देख रहे हैं। यह एक आदमी और दो लोगों की कंपनी की ओर से किया जा रहा है। जय हिंद।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत