न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेमा मालिनी को मथुरा से मिला दोबारा टिकट, मुंबई से लौटकर सोमवार को भरेंगी पर्चा

हेमा मालिनी (Hema Malini) का यह मुकाबल राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह से होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Mar 2019 4:45:38

हेमा मालिनी को मथुरा से मिला दोबारा टिकट, मुंबई से लौटकर सोमवार को भरेंगी पर्चा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। सूची के अनुसार, वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के गांधीनगर से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही मथुरा से हेमामालिनी (Hema Malini) चुनाव लड़ेंगी। हेमा मालिनी (Hema Malini) का यह मुकाबल राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह से होगा। आरएलडी सपा-बसपा गठबंधन में शामिल है। आरएलडी यूपी की तीन सीटों मुजफ्फरनगर, बागपत और मथुरा पर चुनाव लड़ रही है। इस सूची में यूपी से कुल 28 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इनमें से अधिकतर को पुनः चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। पहले अटकलें थीं कि हेमामालिनी का टिकट काट कर मथुरा से प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा को उम्मीदवार बनाया जाएगा। लेकिन पार्टी ने हेमामालिनी पर फिर से भरोसा जताया है। हेमामालिनी सोमवार को मथुरा से अपना पर्चा भरेंगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2014 में हेमा मालिनी ने आरएलडी के ही प्रत्याशी जयंत चौधरी को 3,30,743 वोटों से हराया था। हेमा मालिनी को 2014 में करीब 5,72,633 वोट मिले थे जबकि जयंत चौधरी को कुल 2,43,890 वोट मिले। लेकिन इस बार रालोद के गठबंधन में शामिल होने के बाद दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। 2014 में मथुरा से हेमा मालिनी के विरोधी जयंत चौधरी को इस बार आरएलडी ने बागपत से टिकट दिया है।

सात चरणों में होने वाली लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मौजूदा छह सांसदों का टिकट काटा गया है। भाजपा गुरुवार को 20 राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। भगवा पार्टी ने पश्चिम बंगाल के लिए 28 नामों की घोषणा की। भाजपा ने बिहार के लिए 17 उम्मीदवारो के नाम तय कर लिए हैं लेकिन अभी इन नामों की घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इसका औपचारिक ऐलान बिहार गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ होगा।

भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में अपने सहयोगी अपना दल के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 73 सीटों पर जीत दर्ज की थी पिछले आम चुनाव में यहां एनडीए को सबसे अधिक 42.03 प्रतिशत वोट मिले थे। भाजपा की अभी पूरी लिस्ट आनी बाकी है। भाजपा फिल्म अभिनेता और अभिनेत्रियों को लोकसभा चुनाव में टिकट दे सकती है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों (BJP Candidates List) की पहली सूची जारी की। उन्होंने बताया कि 16 मार्च, 19 मार्च और 20 मार्च को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें एक-एक करके राज्यों पर चर्चा हुई जिसमें भाजपा अध्यक्ष शाह (Amit Shah), प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने हिस्सा लिया। गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Raj Nath Singh) पुरानी सीट लखनऊ से लड़ेंगे जबकि नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) नागपुर (Nagpur) से प्रत्याशी होंगे। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) अमेठी (Amethi) से चुनाव लड़ेंगी। ईरानी के सामने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मुकाबले में होंगे। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से डॉ. महेश शर्मा, मुज्जफरनगर से संजीव बालियान, गजियाबाद से वी के सिंह, बागपत से सत्यपाल सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है। उन्नाव से साक्षी महाराज को टिकट दिया गया है। केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज की जगह अरुण सागर को शाहजहांपुर से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया। छत्तीसगढ़ से पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए हैं जिसमें बस्तर से बैदूराम कश्यप शामिल हैं। अरूणाचल ईस्ट से किरण रिजिजू को टिकट दिया गया है। धारवाड़ से प्रह्लाद जोशी को टिकट दिया गया है। तिरूवनंतपुरम से के राजशेखरन को टिकट दिया गया है। उधमपुर से जितेन्द्र सिंह को टिकट दिया गया है। केंद्रपाड़ा से बैजयंत पांडा को टिकट दिया गया है। कन्याकुमारी से पी राधाकृष्णन को टिकट दिया गया है। इस सूची में राजस्थान की कुल 25 सीटों में से 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हुई। इसमें मौजूदा एक सांसद को टिकट नहीं दिया गया है। राजस्थान के झालावाड़-बारां से इस पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह पर दोबारा भरोसा जताया है। पिछले चुनाव में दुष्यंत सिंह ने कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया को मात दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत