न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिंदू टेरर के नाम से साध्वी को झूठे केस में फंसाया गया : अमित शाह

शाह ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में साध्वी से जुड़े एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि साध्वी को झूठे केस में फंसाया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Apr 2019 2:22:27

हिंदू टेरर के नाम से साध्वी को झूठे केस में फंसाया गया : अमित शाह

भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बचाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उनके साथ खड़े है। शाह ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में साध्वी से जुड़े एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि साध्वी को झूठे केस में फंसाया गया। अमित शाह ने सवाल उठाया कि समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट करने वाले लोग अब कहां हैं? कोलकाता में एक प्रेस वार्ता में साध्वी प्रज्ञा से जुड़े सवाल पर शाह ने कहा, 'जहां तक साध्वी प्रज्ञा का सवाल है तो मैं कहना चाहूंगा कि हिंदू टेरर के नाम से एक फर्जी केस बनाना गया था, दुनिया में देश की संस्कृति को बदनाम किया गया, कोर्ट में केस चला तो इसे फर्जी पाया गया।' शाह ने आगे कहा, सवाल ये भी है कि स्वामी असीमानंद और बाकी लोगों को आरोपी बनाकर फर्जी केस बनाया तो समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट करने वाले लोग कहां है, जो लोग पहले पकड़े गए थे, उन्हें क्यों छोड़ा।

पश्चिम बंगाल की जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील के साथ शाह ने कहा, 'आपने लंबे समय तक यहां वामदलों को मौका दिया। उसके बाद आपने ममता दीदी पर भरोसा दिखाया। पर, इन सभी ने आपके भरोसे को तोड़ा है। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि एक बार बीजेपी को मौका देकर देखिए, हम सूबे को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। हम पश्चिम बंगाल को नई ऊंचाई देंगे।'

ममता सरकार पर वोटरों को डराने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा, पिछले दो चरण के चुनावों में ही ममता बनर्जी बंगाल में अपनी हार देखने लगी हैं। इसी वजह से उनकी बौखलाहट बढ़ गई है। ऐसे में वह चुनाव आयोग पर भी निशाना साध रही हैं। पर, आपको (मतदाता) डरने की जरूरत नहीं है। आप एकजुट होकर बूथ पर जाइए और अपने मत का प्रयोग कीजिए। प्रदेश में लोकतंत्र लाना है तो बीजेपी की जीत जरूरी है। शाह ने कहा वह हमारे नेताओं को रैली नहीं करने देती हैं। हमारे हेलिकॉप्टर नहीं उतरने देती हैं। पर, अब उन्हें खुद इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जनता खुद उनकी रैलियों का बहिष्कार कर रही है। उनकी रैलियों में भीड़ ही नहीं दिखती।

विपक्ष के पास ना नेता है और ना ही नीति

पूरे विपक्ष पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि उनके पास ना नेता है और ना ही नीति है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, वे सभी मिल गए हैं। पर, उनके पास एक नेता तक बताने को नहीं है। देश के विकास या सुरक्षा के सवाल पर सभी मौन हैं। उनके पास कोई नीति नहीं है। जबकि हम स्पष्ट हैं। भ्रष्टाचार, आतंकवाद, एनआरसी या फिर कोई भी मुद्दा जो देश हित से जुड़ा है, उसके बारे में हमारी स्पष्ट नीति है और हमने अपने संकल्प पत्र में इसे स्पष्ट तौर पर सबके सामने रखा है।

शाह ने कहा , 'हम एनआरसी को देशभर में क्रियान्वित करेंगे। सिटिजन अमेंडमेंट बिल के माध्यम से दूसरे देशों से धार्मिक वजहों से हमारे देश में जो लोग शरणार्थी बनकर आएं हैं, उन्हें नागरिकता देने की बात भी हमने संकल्प पत्र में कही है।' इस दौरान शाह ने दो टूक कहा कि हिंसा की एक सीमा होती है, लेकिन जब जनता तय करती है परिवर्तन करना है तो इसे कोई बदल नहीं सकता। इस बार जनता ने तय किया है कि टीएमसी को हटाना है और बीजेपी को लाना है।

वही दूसरी तरफ एक निजी टीवी को दिए इंटरव्यू में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने प्रज्ञा को भारत की बेटी बताया। शिवराज ने कहा, भारत की एक ऐसी बेटी जो सन्यासी है, जिसने पूरे जीवन को एक मकसद के लिए समर्पित कर दिया, उन्हें बिना किसी अपराध के कानून का गलत इस्तेमाल कर जेल भेजा जाता है। उन पर अन्याय होता है। इतना ही नहीं आप भगवा आतंकवाद और हिंदू आतंकवाद का शब्द गढ़ते हैं और हिंदुत्व को बदनाम करने की साजिश करते हैं। मैं फिर कह रहा हूं कि हिंदू और आतंकवाद कभी कोई तालमेल नहीं है। शिवराज ने साफ कहा कि बिना किसी अपराध के कानून का गलत उपयोग करके साध्वी को ना सिर्फ जेल में रखा गया बल्कि उन्हें यातनाएं भी दी गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत