न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता रोड शो में बवाल के बाद गरमाई सियासत, शाह ने कहा - मुझ पर 3 हमले हुए, CRPF नहीं होती तो बचना मुश्किल था

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अपने रोड शो के दौरान हुई हिंसा को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 May 2019 12:45:23

कोलकाता रोड शो में बवाल के बाद गरमाई सियासत, शाह ने कहा - मुझ पर 3 हमले हुए, CRPF नहीं होती तो बचना मुश्किल था

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अपने रोड शो के दौरान हुई हिंसा को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। ममता सरकार पर हिंसा करने के आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा हम शांति से रोड शो निकाल रहे थे, लेकिन तीन हमले हुए। हमारे पास खबर थी कि यूनिवर्सिटी से कुछ लोग आएंगे और पथराव करेंगे। अगर सीआरपीएफ न होती तो मेरा बचकर आना नामुमकिन था। अमित शाह ने कहा है कि अब तक चुनाव के 6 चरण समाप्त हो चुके हैं, इन 6 के 6 चरणों में सिवाय पश्चिम बंगाल के अलावा कहीं भी हिंसा नहीं हुई। इसका मतलब साफ है कि हिंसा का कारण सिर्फ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस है। शाह ने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नहीं बल्कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने तोड़ी थी। अमित शाह ने कहा अगर सीआरपीएफ न होती तो मेरा बचकर आना नामुमकिन था। दीदी से अपील करता हूं कि अगर कुछ छिपाना नहीं है, तो किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराएं।

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि क्या अमित शाह भगवान हैं, जो उनके खिलाफ प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। वहीं, ममता बनर्जी और तृणमूल पार्टी के कुछ नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की फोटो बदल ली है। इन सभी ने ट्विटर और फेसबुक पर डीपी के रूप में ईश्वरचंद विद्यासागर की फोटो लगाई है।

मंगलवार रात शाह के रोड शो के दौरान हंगामा हुआ था। अमित शाह जिस वाहन पर सवार थे, उस पर डंडे फेंके गए। रोड शो पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके और आगजनी भी की गई। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद शाह ने रोड शो खत्म कर दिया था।

west bengal,tmc,bjp,amit shah,narendra modi,rally,election commission,mamata banerjee,amit shah rally,news,news in hindi

यूनिवर्सिटी के अंदर से ही पथराव हुआ

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा, ''मैं ममता जी को बताना चाहता हूं कि आप सिर्फ 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और बीजेपी देश के सभी राज्यों में चुनाव लड़ रही है। अगर बीजेपी हिंसा करती तो देश के हर राज्य में हिंसा होती। मेरे रोड शो के दौरान तीन बार हमले किए गए। वहां हिंसा को रोकने के कोई इंतजाम नहीं थे। कल की घटना चिंताजनक है।'' उन्होंने कहा, ''हिंसा के दौरान विद्यासागर कॉलेज का गेट बंद था तो फिर ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति किसने तोड़ी? अंदर कौन गया? जबकि बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर थे।''

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी: शाह

शाह ने कहा कि यूनिवर्सिटी के अंदर जाकर ईश्वरचंद विद्यासागर जी की मूर्ति को किसने तोड़ा। अदंर से तो टीएमसी के कार्यकर्ता पत्थरबाजी कर रहे थे। वे ही डंडे लेकर बाहर आ रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता तो बाहर थे। बीच में पुलिस थी। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने वोट बैंक की राजनीति के लिए शिक्षाशास्त्री की प्रतिमा तोड़ी। मुझे लगता है ममता सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मुझ पर बंगाल में एफआईआर दर्ज की गई। मैं बताना चाहता हूं कि आपसे डरता नहीं हूं।

घोर नकारात्मकता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं महामिलावटी लोग- अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ''रोड शो से पहले ही वहां लगे पोस्टर फाड़ दिए गए। रोड शो शुरू हुआ, जिसमें अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। 2।30 घंटे तक शांतिपूर्ण तरीके से रोड शो चला। 3 बार हमले किये गए और तीसरे हमले में तोड़फोड़, आगजनी और बोतल में केरोसिन डालकर हमला किया गया।'' उन्होंने कहा, ''जितने भी ये महामिलावटी हैं, ये घोर नकारात्मकता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। इनके पास दो ही मुद्दे हैं- मोदी की छवि को खराब करो और मोदी को हटाओ, लेकिन इन महामिलावटी लोगों को ऐहसास नहीं है कि मोदी आज यहां पर 130 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद से है।''

west bengal,tmc,bjp,amit shah,narendra modi,rally,election commission,mamata banerjee,amit shah rally,news,news in hindi

भाजपा की चुनाव आयोग से अपील- ममता को प्रचार से रोकें

भाजपा ने चुनाव आयोग से अपील की है कि ममता को पश्चिम बंगाल में प्रचार से रोकना चाहिए। भाजपा का आरोप है कि राज्य में संवैधानिक तंत्र खत्म हो गया है। शाह के रोड शो में हिंसा होने के बाद मंगलवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी की अगुआई में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की थी। भाजपा ने आयोग से बंगाल के मामले में तुरंत दखल देने की अपील की, ताकि वहां निष्पक्ष चुनाव कराए जा सकें।

इस बार बंगाल में 23 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी- अमित शाह

अमित शाह ने आगे कहा, ''मैंने बंगाल की जनता के आक्रोश को देखा है। जैसी स्थिति वहां ममता दीदी ने बनाई है, उसे जनता स्वीकार नहीं कर सकती।'' उन्होंने कहा, ''अब बंगाल की जनता ममता जी को हटाने का मन बना चुकी है और मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि इस बार बंगाल में बीजेपी 23 से अधिक सीटें जीतने जा रही है।''

अमित शाह ने बताया, ''मुझ पर एफआईआर दर्ज की गई है। ममता दीदी आपकी एफआईआर से हम बीजेपी वाले नहीं डरते। हमारे 60 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की जान आपके गुंडों ने ले ली है फिर भी हमने अपना अभियान नहीं रोका है।'' उन्होंने कहा, ''अगर आप ये संदेश देना चाहती हैं कि मुझ पर एफआईआर करके बीजेपी कार्यकर्ता डर जाएंगे, मैं आपको सुनिश्चित करता हूं कि बीजेपी का कार्यकर्ता और वहां की जनता सातवें चरण में और भी ज्यादा आक्रोश के साथ आपके खिलाफ मतदान करने जा रहे हैं।''

ममता ने भाजपा पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया

ममता ने कहा, ‘‘वे (भाजपा) असंस्कारी हैं, इसलिए उन्होंने विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी। वे बाहरी हैं। क्या शाह कलकत्ता विश्वविद्यालय की विरासत के बारे में जानते हैं? क्या वे जानते हैं कि कौन सी महान हस्तियों ने यहां पढ़ाई की? इस तरह के हमले के लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए।’’

आज चुनाव आयोग से मिलेगा तृणमूल प्रतिनिधिमंडल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोलकाता में शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। भाजपा यहां काफी पैसा खर्च कर रही है। चुनाव आयोग उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं करता? इस बीच बंगाल में भड़की हिंसा को लेकर तृणमूल नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुनाव आयोग से मिलेगा।

‘मोदी हिटलर से भी खतरनाक’

ममता ने एक रैली में कहा कि मोदी से सावधान रहें। वे हिटलर से भी ज्यादा खतरनाक हैं। अगर वे दोबारा सत्ता में आ गए तो देश को बेच देंगे। भाजपा बंगाल के वोटरों को लुभाने के लिए यहां हवाला के जरिए पैसा ला रही है। उन्होंने राज्य की मशीनरी को हाईजैक कर लिया है। कोलकाता में ही वोटरों को करोड़ों रुपए बांटे गए। हर वोटर को वे 5 हजार रुपए दे रहे हैं। ये चुनाव है या मजाक है।

ममता का आरोप- भाजपा ने हिंसा की योजना बनाई

श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि बीजेपी बाहरी गुंडे लेकर आयी थी। कोलकाता हिंसा के बाद ममता बनर्जी ने हिंसा की जगह पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात की और मीडिया से बात कर बीजेपी के बाहरी गुंडों पर हिंसा करने के आरोप लगाए। इसके अलावा ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि कल उनकी पार्टी एक मेगा रैली का आयोजन करेगी और ईश्वरचंद्र विद्यासागर और स्वामी विवेकानंद की तस्वीरों के साथ प्रदर्शन करेगी। हालाकि इसके खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत भी की है और निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा। इस डेलिगेशन ने ईसी से अमित शाह के रोड शो में हिंसा की शिकायत की।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल