न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अगर रोजगार नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं, 2019 का यही मंत्र' : कांग्रेस

देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि उनकी वजह से नौकरियां खत्म हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Mar 2019 8:15:06

'अगर रोजगार नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं, 2019 का यही मंत्र' : कांग्रेस

देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि उनकी वजह से नौकरियां खत्म हो गई है। साथ ही पार्टी ने कहा कि इस चुनाव में रोजगार ही देश का अजेंडा होगा। दरहसल, भारत में बेरोजगारी दर को लेकर भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था निगरानी केंद्र (CMIE) से चौकाने वाले आकडे आये थे. आंकड़ों के अनुसार बेरोजगारी दर फरवरी 2019 में बढ़कर 7.2 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह सितंबर 2016 के बाद सबसे ऊपर है। फरवरी 2018 में बेरोजगारी दर 5.9 प्रतिशत थी। CMIE की रिपोर्ट के मुताबिक 1.1 करोड़ मिलियन लोगों का रोजगार जीएसटी और नोटबंदी के कारण छिन गया। रिपोर्ट की माने तो नोटबंदी के कारण कई छोटे व्यापार भी बंद हो गए थे। पिछले साल देश में जहां 40.6 करोड़ लोगों के पास रोजगार था वहीं इस साल फरवरी में यह संख्या अनुमानित तौर पर घटकर 40 करोड़ पर पहुंच गया है। इस साल श्रम भागीदारी में कमी देखने को मिली है। जनवरी 2019 में जहां 43.2 प्रतिशत लोग काम में जुटे हुए थे तो वहीं फरवरी में गिरकर यह 42.7 प्रतिशत पहुंच गया। एक साल पहले, फरवरी 2018 में, लोगों की भागीदारी 43.8 प्रतिशत थी। आंकड़ा सामने आने के बाद लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल अब केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गए हैं।

बुधवार को कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सरकार बनने पर 33 फीसदी आरक्षण के जरिए सरकारी नौकरियों में महिलाओं की समुचित भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा रोजगार सृजन को सबसे बड़ा लक्ष्य बनाकर काम किया जाएगा।

'अगर रोजगार नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं'

सुरजेवाला ने कहा, 'अगर रोजगार नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं। 2019 का यही मंत्र है।' उन्होंने आरोप लगाया, 'मोदी सरकार इस देश में बेरोजगारी का पर्यायवाची बन गई है। मोदी 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा करके आए थे, लेकिन बेरोजगारी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।' सुरजेवाला ने दावा किया, 'रोटी नहीं है, रोजगार नहीं है। युवा पढे़-लिखे हैं और वे आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिल रहे हैं। मोदी जी नौकरियों को खत्म करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।'

भारत में हर साल 1.2 करोड़ नौकरियों के सृजन की जरूरत

उन्होंने कहा कि नीति आयोग ने फरवरी, 2018 में स्वीकार किया कि रोजगार की स्थिति ठीक नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि रेलवे में 90 हजार नौकरियां निकलीं और दो करोड़ 80 लाख लोगों ने आवेदन दिया। यह देश में बेरोजगारी की स्थिति है। उन्होंने कहा, 'भारत में हर साल 1.2 करोड़ नौकरियों के सृजन की जरूरत है। कांग्रेस रोजगार सृजन को लेकर प्रतिबद्ध है। सरकार बनाने के बाद हम कृषि क्षेत्र, छोटे एवं मझोले कारोबारों को मजबूती प्रदान करेंगे।'

रोजगार पैदा करना कांग्रेस और राहुल गांधी का सबसा बड़ा लक्ष्य

उन्होंने कहा कि रोजगार पैदा करना कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य है। सुरजेवाला ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की बुधवार की घोषणा का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव बाद सरकार बनने पर सार्वजनिक उपक्रमों एवं राज्य सरकारों की नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो कानून का सहारा भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार इस देश में सबसे बड़ा भावनात्मक मुद्दा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत