न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘वोट कटवा' पार्टी बनकर रह गई है कांग्रेस : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस का पतन हो चूका है और इसका दर्जा घटकर ‘वोट कटवा' पार्टी का हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 May 2019 2:18:09

‘वोट कटवा' पार्टी बनकर रह गई है कांग्रेस : पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती कांग्रेस पर हमला बोल रही हैं लेकिन समाजवादी पार्टी (सपा) कांग्रेस के प्रति नरम रुख दिखा रही है। प्रियंका गांधी की रायबरेली में सपा की बैठक में शामिल होने का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस नेता तो सपा के साथ मंच साझा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस का पतन हो चूका है और इसका दर्जा घटकर ‘वोट कटवा' पार्टी का हो गया है।

महामिलावट के पंजे के 5 भयानक खतरे - मोदी

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि महामिलावट के इस पंजे के 5 भयानक खतरे हैं। उन्होंने कहा कि पहला खतरा भ्रष्टाचार, दूसरा खतरा अस्थिरता, तीसरा खतरा जातिवाद, चौथा खतरा वंशवाद, और पांचवा खतरा कुशासन है।

पीएम मोदी ने कहा, ''21वें सदी में देश जिस पड़ाव पर है, दुनिया में जिस तरह के बदलाव हो रहे हैं, उसमें भारत का मजबूत होना जरूरी है। वरना महामिलावट वालों का इतिहास जिस तरह देश की सुरक्षा से खिलवाड़ का रहा है, ये लोग देश के भविष्य को भी बर्बाद करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।''

उन्होंने कहा, ''हमने आतंकवाद को सीमा के एक बहुत छोटे हिस्से तक समेट दिया है। ऐसा इसलिए हो पा रहा है, क्योंकि हम आतंक पर देश के भीतर और सीमापार दोनों जगह सीधा प्रहार कर रहे हैं। वोट के लिए हम किसी आतंकी की जात, पंथ नहीं देख रहे।''

राहुल-माया-अखिलेश पर जमकर बरसे

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन के बहाने सपा-कांग्रेस ने मायावती का फायदा उठाया है। दोनों ही पार्टियों ने बसपा के साथ बड़ा खेल खेला है। पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बसपा सुप्रीमो मायावती का फायदा उठाने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने कहा यह साफ़ हो चुका है समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के बहाने बहन मायावती का तो फायदा उठा लिया, लेकिन अब बहन जी (मायावती) को समझ आ गया है कि सपा और कांग्रेस ने बहुत बड़ा खेल खेला है। अब बहन जी खुले आम कांग्रेस और नामदार की आलोचना करती हैं। मोदी ने कहा, "कल तक कांग्रेस के नामदार कहते थे कि वो मोदी के प्रभाव से डरते हैं। अब वो कहने लगे हैं कि मोदी से तब तक नहीं जीत सकते, जब तक मोदी की मेहनत और मोदी की देशभक्ति पर दाग न लग जाए।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "ये मोदी 5 दशक तक बिना रुके बिना थके, सिर्फ भारत माता के लिए जिया है और भारत माता के लिए तपस्या की है।" उन्होंने कहा, "न मैं गिरा और न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे। नामदार कान खोलकर सुन लो, ये मोदी सोने की चम्मच लेकर और राज परिवार में पैदा नहीं हुआ है। ये मोदी भारत मां की धूल फांककर बड़ा हुआ है।" उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के नामदार किसानों की ज़मीन पर ट्रस्ट के नाम पर कब्जा करते हैं और फिर उसको हड़प लेते हैं। किसानों से जमीन लेते हैं फैक्ट्री के नाम पर और उस पर अपने लिए नोटों की खेती करते हैं। यहां अमेठी में तो यही हुआ था ना।''

पीएम मोदी ने कहा, "4 चरणों के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश के लोगों ने तय कर दिया है कि नतीजे क्या आने वाले हैं। अब पांचवे चरण से पहले अगर ये महामिलावटी लोग आपका ये उत्साह देख लेंगे तो शायद मैदान ही छोड़ देंगे।"

उन्होंने कहा, "यूपी के लोगों ने जिस तरह ठान लिया है कि विकास के आगे उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। इन महामिलावटी लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि अब बचा हुआ चुनाव बचाने के लिए कौन सा खेल खेला जाए।"

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में सभाएं कर रहे हैं। एक दिन पहले ही पीएम ने राजस्थान के बीकानेर में विपक्ष पर करारा हमला बोला था। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। उन्होंने जनता के सामने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की कामयाबी के बारे में बताया। पाकिस्तान और आतंकवाद पर भी जमकर निशाना साधा था। बेनामी संपत्ति कानून लागू और शत्रु संपत्ति कानून का जिक्र किया। इसके अलावा पीएम सेना की बढ़ती ताकत समेत कई मुद्दों पर जोरदार तरीके से गरजे। उन्होंने कहा, 'जब देश में मजबूत सरकार होती है, तब दुनिया भी भारत की बातों को गौर से सुनती है। जब मजबूत सरकार होती है, तब वन रैंक वन पेंशन का दशकों पुराना वादा पूरा किया जाता है। जब मजबूत सरकार होती है, तब ही दशकों से अटका हुआ बेनामी संपत्ति कानून लागू होता है। आतंकवाद पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'सीमापार आतंक के आकाओं को दिन-रात मोदी सपने में आता रहता है'।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत