न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धू के ‘काले अंग्रेज’ वाले बयान पर BJP का पलटवार, कहा- ‘मोदी काले हैं तो क्या हुआ, हिंदुस्तान के रखवाले हैं’

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के ‘काले अंग्रेज’ वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि सिद्धू ने सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान को ‘काला अंग्रेज’ कहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 May 2019 1:53:54

सिद्धू के ‘काले अंग्रेज’ वाले बयान पर BJP का पलटवार, कहा- ‘मोदी काले हैं तो क्या हुआ, हिंदुस्तान के रखवाले हैं’

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के ‘काले अंग्रेज’ वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि सिद्धू ने सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान को ‘काला अंग्रेज’ कहा है। बीजेपी की तरफ से संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा ‘’मोदी काले हैं तो क्या हुआ। हिंदुस्तान के रखवाले हैं।’’ इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी के रंग को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा ‘’गोरे रंग पर ना इतना गूमान कर। ये इटेलियन रंग 23 मई को उतर जाएगा।’’ वही सिद्धू के पीएम मोदी को नई नवेली दुल्हन कहे जाने वाले बयान पर संबित पात्रा ने कहा, ''सिद्धू ने कहा है कि मोदी जी उस नई-नवेली दुल्हन की तरह हैं जो रोटी कम बेलती हैं और चूड़ियां ज्यादा खनकाती हैं। इस एक ही वाक्य में सिद्धू जी ने कांग्रेस कि मानसिकता को दिखाया है कि कांग्रेस पार्टी रेसिस्ट भी है और सेक्सिस्ट भी।''

lok sabha election 2019,bjp,bjp attack navjot singh sidhu,navjot singh sidhu,sambit patra,narendra modi,bjp vs congress,news,news in hindi

सिद्धू ने क्या कहा था?

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार हमला बोल रहे है। शुक्रवार को इंदौर के सिंधी कॉलोनी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा, ''कांग्रेस ने अंग्रेजों को देश से भगाया था और इंदौर वाले तुम काले अंग्रेजों से इस देश को निजात दिलाओगे।'' सिद्धू ने कहा, ''मैं चौकीदारों को रोकने आया हूं और मोदी को ठोकने आया हूं। राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट। तीन मोदी भाग गए, चौथा बोल रहा झूठ।'' सिद्धू ने कहा मैंने हीरो नम्बर वन, कुली नम्बर वन और बीवी नम्बर वन जैसी फिल्में देखी थीं। लेकिन इन दिनों मोदी की नयी फिल्म आ रही है-फेंकू नम्बर वन। नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम मोदी की तुलना एक ऐसी दुल्हन से की है, जो रोटी कम बेलती है और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है। नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम मोदी पर काम कम और प्रचार ज्यादा करने का आरोप लगाया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 'मोदी जी उस दुल्हन की तरह हैं जो रोटी कम बेलती है और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है, ताकि मोहल्ले वालों को ये बता चले कि वह काम कर रही है। बस यही हुआ है मोदी सरकार में।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत