न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो दिन दिग्विजय सिंह का प्रचार करेंगे कन्हैया कुमार, बेगूसराय में कांग्रेस कर रही है विरोध

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए बिहार की बेगूसराय सीट से लेफ्ट के उम्मीदवार कन्हैया कुमार प्रचार करने भोपाल पहुंचेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Apr 2019 6:18:39

दो दिन दिग्विजय सिंह का प्रचार करेंगे कन्हैया कुमार, बेगूसराय में कांग्रेस कर रही है विरोध

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए बिहार की बेगूसराय सीट से लेफ्ट के उम्मीदवार कन्हैया कुमार प्रचार करने भोपाल पहुंचेंगे। इस बात की पुष्टि खुद दिग्विजय सिंह ने की है। वे दिग्विजय के लिए दो दिन जनसभाएं करेंगे। कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने भोपाल स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय पहुंचकर कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार ने कभी भी देश विरोधी नारेबाजी नहीं की, उनके खिलाफ झूठ फैलाया गया है।

भोपाल में दिग्विजय सिंह ने कहा, 'कन्हैया कुमार ने कभी देश विरोधी नारे नहीं लगाए हैं। सिर्फ झूठ फैलाया गया है। मैं कन्हैया कुमार का समर्थक हूं। और मैंने अपनी पार्टी में भी इस बात को कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल ने बहुत बड़ी गलती कर दी, मैंने कोशिश बात करने की कि यह सीट सीपीआई को देनी चाहिए। मुझे इस बात की ख़ुशी है कि कन्हैया 8 और 9 को प्रचार करने भोपाल आ रहे हैं।' भोपाल में आयोजित पूर्व सैनिकों की एक सभा में दिग्विजय ने कहा कि देश की सुरक्षा हमारी सुरक्षा है। आम आदमी चैन से सो सके और सेना के प्रति हमेशा आदर बना रहे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत एक साथ आज़ाद हुए हैं लेकिन लोकतंत्र जितना मजबूत भारत में है पाकिस्तान में नही है।

भोपाल सीट पर 12 मई को वोट डाले जाने हैं और मौसम के साथ यहां की सियासत भी गर्माती नजर आ रही है।

बता दे, भोपाल सीट से बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है और वह लगातार सभाएं कर रही हैं। वह राष्ट्रवाद के साथ-साथ कथित तौर पर भगवा आतंकवाद शब्द गढ़े जाने को लेकर कांग्रेस को घेर रही हैं। ऐसे में दिग्विजय सिंह द्वारा कन्हैया को निमंत्रण मिलने से साध्वी प्रज्ञा और अधिक आक्रामक हो सकती हैं। दिलचस्प है कि बिहार के बेगूसराय सीट पर कन्हैया के खिलाफ महागठबंधन ने तनवीर हसन को मैदान में उतारा है। इस महागठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है। यानि पार्टी यहां कन्हैया का विरोध कर रही है जबकि भोपाल सीट पर वह कन्हैया का समर्थन लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी