न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आजम खान ने लांघी सारी हदें, जया प्रदा पर दिया आपत्तिजनक बयान कहा - मुझे पता था इनका अंडरवियर खाकी रंग का है

उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान ने रविवार को बीजेपी प्रत्याशी और अभिनेत्री जया प्रदा को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Apr 2019 1:24:36

आजम खान ने लांघी सारी हदें, जया प्रदा पर दिया आपत्तिजनक बयान कहा - मुझे पता था इनका अंडरवियर खाकी रंग का है

उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान ने रविवार को बीजेपी प्रत्याशी और अभिनेत्री जया प्रदा को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में रामपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जयाप्रदा का नाम लिए बगैर उन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, रामपुर की गलिया, रामपुर की सड़कों की पहचान कराई, किसी का कांधा नहीं लगने दिया उसके शरीर से आप गवाही दोगे...छूने नहीं दिया, गंदी बात नहीं करने दी...आपने दस साल अपना प्रतिनिधित्व कराया। मगर आपमें और मुझमें क्या फर्क है?... रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिंदुस्तान वालो...उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लग गए, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वो खाकी रंग का है। इस रैली में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। उनके इस बयान पर बीजेपी ने सख्‍त ऐतराज जताते हुए माफी की मांग की है। एसपी नेता आजम खान के अपमान जनक बयान के बाद रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा से जब आजम खान के बयान के बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानती उन्होंने क्या कहा।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि यह बयान बिल्कुल अपमानजनक है। आजम खान हमेशा से महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग स्वत: संज्ञान लेगा। उन्हें नोटिस भेजेगा। चुनाव आयोग से अनुरोध करेंगे कि उसे चुनाव लड़ने से रोका जाए।

भारतीय जनता पार्टी ने आजम खान के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यूपी भाजपा प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बेहद घृणित और शर्मनाक टिप्पणी। राजनीति का स्तर इससे ज्यादा नीचे नही जा सकता। आज़म खां और उनकी समाजवादीपार्टी का असली चेहरा यही है जिसमें वह मर्यादा भूलकर महिलाओं के प्रति अपनी असली सोच जाहिर कर रहे हैं। जयाप्रदा जी के प्रति इस अभद्र टिप्पणी पर सुश्री मायावती भी अपना नजरिया बताएं'

महागठबंधन प्रत्याशी आजम खान और बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा के बीच इससे पहले भी जुबानी जंग हो चुकी है। इससे पहले बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा ने समाजवादी पार्टी उम्मीदवार आजम खान पर तंज कसा था। उन्होंने एक रैली के दौरान कहा था कि मैं तो आजम खान को अपना भाई मानती थी लेकिन वह मुझे बहन बुलाने के साथ मेरे बीमार होने की भी कामना करते रहे। जया प्रदा ने आगे कहा कि क्या आपका भाई आपको नाचने वाली के तौर पर देख सकता है। यही वजह थी कि मैं रामपुर छोड़ने चाहती थी।

वहीं, कुछ ही दिन पहले आजम खान ने रामपुर के शाहाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि जब बीजेपी के कैंडिडेट ने अपने सफर की शुरुआत की तो उन्होंने कहा कि मैं दानव का वध करने के लिए जा रही हूं। आजम खान ने कहा था कि उन्होंने रामपुर के बच्चों के लिए भीख मांग कर के स्कूल बनवाया, लाचार बच्चों के लिए एक अजीम-ओ-शान यूनिवर्सिटी बनवाई। लोगों को कोई परेशानी न हो इसलिए सड़क और पानी का काम कराया। लेकिन बीजेपी वालों के लिए मैं दानव हूं और इस बार मेरा वध होगा।

आजम खान के इस बयान के बाद बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा ने पलटवार करते हुए पुराने गंज में जनसभा के दौरान उन्होंने आजम खान को भाई कहकर संबोधित करते हुए कहा था कि मैंने कभी आपको अभद्र शब्द नहीं कहे। ये मेरे संस्कार हैं। उन्होंने कहा था कि मेरी मां ने मुझे संस्कार दिया हैं। जयाप्रदा ने कहा था कि मैं आपके सामने आकर बोल सकती हूं कि आप झूठे हैं। आप झूठ बोलकर भ्रम फैलाते हैं कि मैं रामपुर से भाग जाऊं।

बता दें कि जया प्रदा ने 2004 और 2009 के आम चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उन्हें 2010 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और अमर सिंह के संपर्क में रहने की वजह से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। ध्यान हो कि आजम खान ने कुछ समय पहले जया प्रदा को एक नाचने वाली बताया था। आजम खान हमेशा से ही अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत