न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस बार-बार आचार संहिता मामले में रोते हुए बच्चे की तरह बर्ताव न करे : जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस की तुलना रोते हुए बच्चे से की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 May 2019 7:31:46

कांग्रेस बार-बार आचार संहिता मामले में रोते हुए बच्चे की तरह बर्ताव न करे : जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस की तुलना रोते हुए बच्चे से की है। उन्होंने मंगलवार को अपने ब्लॉग में लिखा- कांग्रेस बार-बार आचार संहिता उल्लंघन का हवाला देना और किसी रोते हुए बच्चे की तरह बर्ताव करना बंद कर दे। आदर्श आचार संहिता की वजह से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खत्म नहीं की जा सकती।

जेटली ने आगे लिखा, ‘‘आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का अतिक्रमण नहीं कर सकती। राजनीतिक दलों ने विरोधियों के खिलाफ हर बात पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाने का नया तरीका अपनाया है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग से करने वालों को ध्यान रखना चाहिए कि एमसीसी द्वारा किसी भी तरीके से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार को कम नहीं आंका जा सकता है।’'

जेटली के मुताबिक, ‘‘इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक रोते हुए बच्चे के रूप में है, जो एक झुंड की अगुआई कर रही है। अनुच्छेद 19(1)(ए) हर नागरिक को स्वतंत्र रूप से भाषण देने का अधिकार देता है। अनुच्छेद 19(1)(ए) संविधान का एक अस्वीकार्य हिस्सा है। अनुच्छेद 19(1)(ए) का प्रभाव न संसद कम कर सकती, न सुप्रीम कोर्ट। चुनाव के दौरान भी यह अधिकार निलंबित या कम नहीं होता।’’

जेटली ने आगे लिखा है कि हालिया मामलों में प्रधानमंत्री ने पहली बार वोट डालने वालों से अपील की थी कि वे वोट देते समय शहीदों का बलिदान याद रखें। उनके इस भाषण में किसी पार्टी या उम्मीदवार का जिक्र नहीं था। दूसरा मामला कांग्रेस अध्यक्ष (राहुल गांधी) द्वारा वायनाड से चुनाव लड़ने के संबंध में की गई टिप्पणी का था। अगर इस तरह के भाषणों को एमसीसी के उल्लंघन के रूप में देखा गया, तो यह वास्तव में स्वतंत्र भाषण की संवैधानिकता पर प्रश्नचिन्ह है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह