न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं जय श्रीराम बोलकर कोलकाता जा रहा हूं, ममता दीदी में हिम्मत हो तो गिरफ्तार कर लें : अमित शाह

प.बंगाल के जॉय नगर में जनसभा करते हुए सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ममता बनर्जी और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 May 2019 2:59:54

 मैं जय श्रीराम बोलकर कोलकाता जा रहा हूं, ममता दीदी में हिम्मत हो तो गिरफ्तार कर लें : अमित शाह

प.बंगाल के जॉय नगर में जनसभा करते हुए सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ममता बनर्जी और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा ममता दीदी कहती हैं कि बंगाल में जय श्रीराम नहीं बोल सकते। मैं इस मंच से जय श्रीराम बोल रहा हूं और यहां से कोलकाता जाने वाला हूं। ममता दीदी हिम्मत हो तो गिरफ्तार कर लेना। बंगाल में आज शाह की तीन रैलियां होनी थीं। लेकिन ममता सरकार ने अमित शाह को जाधवपुर में रैली करने की इजाजत नहीं दी। जाधवपुर में रैली रद्द होने पर शाह ने कहा- मेरी यहां तीन रैलियां होनी थीं। जयनगर में तो आ गया मगर दूसरी जगह ममता दीदी के भतीजे की सीट थी। वहां पर हमारे जाने से ममताजी डरती हैं कि भाजपा वाले इकट्ठे होंगे तो भतीजे का तख्त उल्टा हो जाएगा। इसलिए उन्होंने सभा की इजाजत नहीं दी। भाजपा सूत्रों ने बताया कि तृणमूल सरकार ने पार्टी अध्यक्ष के हेलिकॉप्टर को उतारने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया। इसके चलते रैली रद्द करनी पड़ी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा- ममता दीदी के राज में दुर्गा पूजा की अनुमति नहीं मिलती, सरस्वती पूजा करने पर उनके गुंडे मारपीट करते हैं। 23 मई को जो मतगणना होने वाली है और बंगाल की जनता ने तय किया है कि इस बार 23 से ज्यादा सीटें हमारे नेता मोदीजी की झोली में डालने वाले है। उन्होंने कहा मैं गारंटी देता हूं कि भाजपा यहां ऐसा माहौल बनाएगी कि पूरे बंगाल में शान के साथ फिर से दुर्गा पूजा हो सकेगी।
बता दे, 19 मई को आखिरी चरण में बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।

lok sabha election 2019,amit shah,bjp,mamata banerjee,west bengal,news,news in hindi

रथ यात्रा की मंजूरी नहीं दी थी

ममता सरकार ने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के लिए भाजपा की रथ यात्रा की मंजूरी नहीं दी थी। इसे लेकर दोनों पार्टियां सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी हेलिकॉप्टर लैंडिंग की मंजूरी नहीं मिली थी। इसके बाद योगी सड़क के रास्ते सभा करने बंगाल गए थे।

प्रियंका शर्मा को जेल, ममता के खिलाफ कैंपेन शुरू

ममता की फोटो को फोटोशॉप के जरिए मीम बनाकर शेयर करने वाली भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। न्यायिक हिरासत में भेजी गईं प्रियंका ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। बता दें- प्रियंका ने ममता बनर्जी की प्रियंका चोपड़ा की ‘मेट गाला’ वाले लुक के साथ मीम शेयर की थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रियंका के समर्थन में अलग-अलग हैशटेग से सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किए गए हैं। प्रियंका की शेयर की गई ममता की मीम को लोग अपनी डीपी बना रहे हैं। ममता बनर्जी इससे पहले जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अम्बिकेश महापात्रा को अपना कार्टून मेल द्वारा फॉरवर्ड करने के आरोप में जेल भेज चुकी हैं। अदालत ने तब गिरफ्तारी को गलत बताते हुए ममता पर 75000 रुपए का जुर्माना लगाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत