न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तंज भरे लहजे में स्मृति इरानी ने राहुल गांधी से पूछा, क्या अमेठी सिंगापुर बन गई?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी से पर्चा भरने के साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने उन पर जमकर हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Apr 2019 4:46:52

तंज भरे लहजे में स्मृति इरानी ने राहुल गांधी से पूछा, क्या अमेठी सिंगापुर बन गई?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी से पर्चा भरने के साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने उन पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए स्मृति इरानी ने कहा कि क्या अमेठी सिंगापुर बन गई? बता दें कि राहुल गांधी यहां समय-समय पर अमेठी को सिंगापुर बनाने का दावा करते रहे हैं। बता दे, लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेठी से नामांकन भरा। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के नामांकन जुलूस में सोनिया गांधी को छोड़कर समूचा गांधी परिवार अमेठी की सड़कों पर उतर आया। नामांकन से ठीक पहले आयोजित करीब तीन किलोमीटर लंबा रोड शो करके राहुल गांधी ने अपनी ताकत का अहसास कराया। खास बात यह है कि राहुल गांधी के इस रोड शो का नाम 'अभिनन्दन एवं आशिर्वाद' रखा गया था। राहुल गांधी के नामांकन के दौरान यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। राहुल गांधी, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा ने हाथ हिलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। रोड शो के रास्‍ते को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस झंडों और फूल-मालाओं से पाट दिया था। अमेठी में जश्‍न जैसा माहौल रहा। रोड शो के बाद राहुल गांधी ने कलेक्‍ट्रेट कार्यालय में अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल इस बार दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले केरल के वायनाड सीट से भी नामांकन किया है। उधर, गुरुवार को यहां से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति इरानी नामांकन करेंगी। बुधवार को इरानी ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अमेठी के लोगों से छल किया है। इरानी ने कहा कि सच्चाई यह है कि बीजेपी के 5 साल के कार्यकाल में अमेठी में काम हुआ है और यहां जो भी विकास है वह बीजेपी के कारण है। अमेठी ने यह भी कहा कि वह और उनकी सरकार किसानों, गरीबों और व्यापारियों के साथ हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह साथ छोड़कर नहीं भागेंगी बल्कि अपने क्षेत्र के लोगों के हक की लड़ाई उनके साथ रहकर लड़ती रहेंगी।

बता दें कि राहुल गांधी अमेठी से लगातार 3 बार सांसद चुने गए हैं। 2004 में उन्होंने पहली बार यहां से जीत हासिल की थी। फिर 2009 में और 2014 में भी वह इस सीट से संसद पहुंचे। 2014 में बीजेपी ने राहुल के खिलाफ स्मृति इरानी को टिकट दिया था। स्मृति के लिए चुनाव प्रचार करने खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी अमेठी गए थे। इस बार भी राहुल के सामने स्मृति इरानी चुनौती देंगी। अमेठी से अपना रिश्ता दिल से होने की बात राहुल गांधी कई बार कह चुके हैं। यह सीट एक तरह से उनके परिवार की सीट रही है। इसी सीट से उनके चाचा संजय गांधी भी चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। संजय की मौत के बाद 1981 में इस सीट पर उच-चुनाव हुए और तब राजीव गांधी से यहां से चुनकर संसद गए। राहुल और प्रियंका खुद कई बार चुनाव प्रचार के दौरान अमेठी से खास रिश्ता होने की बात करते रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत