न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव प्रचार खत्म कर आज केदारनाथ और कल बदरीनाथ जाएंगे PM मोदी, यह है पूरा कार्यक्रम

शनिवार यानि 18 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ और 19 मई को बद्रीनाथ जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 May 2019 9:27:43

चुनाव प्रचार खत्म कर आज केदारनाथ और कल बदरीनाथ जाएंगे PM मोदी, यह है पूरा कार्यक्रम

शनिवार यानि 18 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ और 19 मई को बद्रीनाथ जाएंगे। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदार से जीत का आशीर्वाद लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे केदारनाथ पहुंचने के बाद वहां बनी गुफा में ध्यान करेंगे। सबसे पहले वह केदारनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक करेंगे। पीएम मोदी की यात्रा को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और एसपीजी तैयारियों में जुट गई है।

पीएम मोदी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। गुरुड़चट्टी में साधना के बाद यह पहला मौका है जब मोदी केदारनाथ में ध्यान करेंगे। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम की ऊंचाई समुद्र तल से 11700 फीट है। जबकि मंदिर परिसर से डेढ़ किमी दूर बनी ध्यान गुफा की ऊंचाई करीब 12250 फीट है। हालांकि 18 मई को केदारनाथ और बद्रीनाथ में बारिश होने का अनुमान है। लेकिन इससे पीएम के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को शनिवार और रविवार को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा करने की अनुमति दे दी है, साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय को याद दिलाया है कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए लागू आदर्श आचार संहिता अभी प्रभावी है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी की दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर निर्वाचन आयोग का रुख पूछा था।

18 मई को पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम

-पीएम मोदी सुबह 7:30 बजे दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून के लिए रवाना होंगे।

- 8:15 पर प्रधानमंत्री देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

- सुबह 8:30 पर केदारनाथ धाम के लिए रवाना होंगे पीएम।

- 9:10 पर केदारधाम पहुंचेंगे पीएम।

- 9:15 से 9:30 के बीच हेलीपैड से केदारनाथ मंदिर रवाना होंगे।

- 9:30 से 10 बजे तक पूजा दर्शन कार्यक्रम।

- 10 बजे से 10:50 तक पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण।

- 10:55 मंदिर से सेफ हाउस की ओर प्रस्थान।

- 11 से 11:30 पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा मीटिंग।

- 11:30 पीएम का रिजर्व टाइम।

- 12:30 सेफ हाउस से गुफा में ध्यान।

19 मई को पीएम का कार्यक्रम

- सुबह 7 बजे केदारधाम मंदिर प्रस्थान।

- सुबह 8 बजे पूजा दर्शन।

- सुबह 8 से 8:30 मंदिर से सेफ हाउस।

- 8:30 केदारनाथ हेलीपैड प्रस्थान।

- 9:45 बद्रीनाथ हेलीपैड पर आगमन।

- 9:55 बद्रीनाथ मंदिर आगमन।

- 10 बजे पूजा दर्शन।

- 10:50 बद्रीनाथ हेलीपेड से जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून।

- 11:30 दिल्ली रवाना।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह