न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने राजीव गांधी को बताया 'भ्रष्टाचारी नंबर-1' वही BJP की सहयोगी पार्टी बोली- राजीव गांधी ‘भारत के सबसे बड़े मॉब लिंचर’

शनिवार को प्रतापगढ़ और बस्ती में कांग्रेस पर राफेल मुद्दे को लेकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर-1' कह डाला

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 May 2019 12:19:32

PM मोदी ने राजीव गांधी को बताया 'भ्रष्टाचारी नंबर-1' वही BJP की सहयोगी पार्टी बोली- राजीव गांधी ‘भारत के सबसे बड़े मॉब लिंचर’

शनिवार को प्रतापगढ़ और बस्ती में कांग्रेस पर राफेल मुद्दे को लेकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर-1' कह डाला। वही अब भाजपा (BJP) की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने उन्हें ‘भारत का सबसे बड़ा मॉब लिंचर' बताया है। रविवार को शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ‘भारत के सबसे बड़े मॉब लिंचर' थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर-1' बताने वाले बयान का समर्थन करते हुए, सिरसा ने कहा कि गांधी दुनिया के एकमात्र प्रधानमंत्री थे जिन्होंने ‘एक समुदाय विशेष के खिलाफ मॉब लिंचिंग की योजना बनाई थी।'

एक बयान में उन्होंने आरोप लगाया, ‘प्रधानमंत्री मोदी सही कह रहे हैं कि राजीव गांधी भ्रष्टाचारी नंबर एक थे, लेकिन वे भारत के सबसे बड़े मॉब लिंचर भी थे।' सिरसा ने आरोप लगाया कि गांधी ने न केवल सिखों के खिलाफ नरसंहार को प्रोत्साहित किया, बल्कि इसमें शामिल लोगों की भी रक्षा की और उन्हें पुरस्कृत किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर राफेल मुद्दे को लेकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए इस बहाने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी पर तंज किया और कहा था कि 'मिस्टर क्लीन' का जीवनकाल 'भ्रष्टाचारी नम्बर वन' के रूप में समाप्त हुआ था। मोदी ने यूपी के प्रतापगढ़ और बस्ती में राजग प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रैलियों में कहा कि राहुल गांधी ने एक साक्षात्कार में स्वीकार किया है कि वह मोदी से तब तक नहीं जीत सकते, जब तक मोदी की मेहनत, ईमानदारी और भारत भक्ति पर दाग नहीं लगाते।

पीएम ने राहुल गांधी के दिवंगत पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिये बगैर कहा 'आपके पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था। लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया। नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा। ये देश गलतियां माफ करता है, मगर धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता।' इस बयान के बाद प्रधानमंत्री की काफी आलोचना हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दिवंगत पिता राजीव गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1' का तंज कसे जाने पर रविवार को ‘प्यार और झप्पी के साथ' उन्हें जवाब देते हुए कहा कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। गांधी ने कहा कि मोदी खुद के बारे में अपनी धारणा मेरे पिता पर थोप रहे हैं लेकिन वह अपने आप को बचा नहीं पायेंगे क्योंकि उनके लिए लड़ाई खत्म हो गई है।

कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने की कड़ी निंदा

मोदी की टिप्पणी की कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने कड़ी निंदा की है जिनका मानना है कि प्रधानमंत्री ने एक ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री, जो इस दुनिया में नहीं है, के बारे में ऐसी टिप्पणी कर अपने पद की मर्यादा गिरायी है। लेकिन भाजपा ने कहा कि मोदी ने राजीव गांधी के बारे में जो कुछ कहा है, वह हर शब्द सही है और यह कि कांग्रेस प्रमुख लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की संभावित हार से घबरा गये हैं।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को निंदा की और कहा कि देश इस बयान के लिए उन्हें माफ नहीं करेगा। ठाकरे ने ट्वीट किया, ‘नफरत, अंतहीन झूठ और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा लांघने में रत्तीभर अफसोस नहीं तीन ऐसी बातें हैं जो नरेंद्र मोदी की पहचान बन गयी हैं। यह दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ उनके नवीनतम बयानों से और तेज हुआ है। राष्ट्र उन्हें बिल्कुल माफ नहीं करेगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी