न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी में शामिल हुए सनी देओल, बोले- 'पापा अटल जी के साथ थे, मैं मोदी जी के साथ जुड़ा'

सनी देओल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। ख़बर है कि बीजेपी सनी को गुरदासपुर सीट से टिकट दे सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Apr 2019 2:18:45

बीजेपी में शामिल हुए सनी देओल, बोले- 'पापा अटल जी के साथ थे, मैं मोदी जी के साथ जुड़ा'

बॉलीवुड के पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब अभिनेता सनी देओल सियासी पिच पर अपनी बुलंद आवाज से विपक्ष को डराने के लिए तैयार हो गए है। सनी देओल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। ख़बर है कि बीजेपी सनी को गुरदासपुर सीट से टिकट दे सकती है। बीजेपी मुख्यालय में इस दौरान रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल समेत कई नेता मौजूद थे। पीयूष गोयल ने सनी देओल को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। पार्टी ज्वाइन करने के बाद सनी देओल ने कहा कि जिस तरह मेरे पापा ने अटल जी के साथ साथ और उनके सहयोग से काम किया उसी तरह मैं भी मोदी जी का सहयोग करूंगा और उनके साथ मिलकर काम करूंगा। सनी ने कहा मेरा काम बोलेगा। आज मोदी जी ने जिस तरह से पाचं सालों में काम किया है, इसलिए मैं चाहता हूं कि अगले पांच साल तक मोदी जी ही पीएम रहें। क्योंकि हम विकास चाहते हैं। मैं इस परिवार की सेवा करूंगा।

बॉलीवुड अभिनेता से बीजेपी के सदस्य बने सनी देओल के गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की ख़बर सामने आ रही है। पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह अमृतसर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं लेकिन अमृतसर सीट से पहले ही बीजेपी ने हरदीप पुरी को टिकट दे दिया है। पंजाब में भाजपा अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। यहां की 13 लोकसभा सीटों में से गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर से बीजेपी को अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने हैं। हालांकि कुछ समय पहले खबर आई थी कि धर्मेंद्र को सनी देओल का राजनीति में आना पसंद नहीं है।

बता दें कि हेमा मालिनी भी बीजेपी की नेता हैं और वह मथुरा से एक बार फिर चुनाव लड़ रही हैं। पापा धर्मेंद्र 2004 में बीजेपी की टिकट पर बीकानेर से लोकसभा चुनाव लड़े थे और उन्होंने जीत भी हासिल की थी। लेकिन बाद में उनका राजनीति से मोहभंग हो गया। वैसे भी धर्मेंद्र का अधिकतर समय फिल्मों की शूटिंग और अपने फार्महाउस में ही निकलता था। बता दें सनी देओल के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें काफी दिनों से चल रही थीं। सनी देओल 19 अप्रैल को पुणे एयरपोर्ट पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि सनी अमृतसर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। जब इस बारे में सनी देओल के प्रवक्ता से बात की गई तो उन्होंने मुलाकात की बात तो स्वीकार की लेकिन सनी के किसी पार्टी ज्वाइन करने के बारे में कोई जवाब नहीं दिया।

कौन हैं सनी देओल:

सनी देओल का पूरा नाम अजय सिंह देओल है, जिन्हें पूरी दुनिया आज सनी देओल के नाम से जानती है। इनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 को हुआ। भारतीय सिनेमा में वह काफी बेहतर एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। वो एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं, जिन्हें हिंदी सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है। फल्मी करियर में सनी देओल ने कई राष्ट्रीय और फिल्म फेयर पुरस्कार जीत चुके हैं। उनकी कुछ हिट फिल्में हैं- गदर: एक प्रेम कथा, घायल, बेताब, जीत आदि हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत