न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AAP का मैनिफेस्टो जारी, केजरीवाल बोले- मोदी शाह को छोड़कर किसी को भी समर्थन

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Apr 2019 1:16:59

AAP का मैनिफेस्टो जारी, केजरीवाल बोले- मोदी शाह को छोड़कर किसी को भी समर्थन

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद इसकी घोषणा करते हुए प्रदूषण, सीलिंग, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा आदि से संबंधित कई वादे किए। हालांकि, केजरीवाल ने यह भी कहा कि ये वादे पूर्ण राज्य बनने के बाद पूरे होंगे। केजरीवाल ने कहा कि पूर्ण राज्य बनने के बाद आप सरकार दिल्ली पुलिस में बदलाव करेगी और रिक्त भर्तियों को भरेगी। जिससे पुलिसवालों को आराम के लिए पूरा वक्त मिलेगा और वे अच्छे से और ईमानदारी से ड्यूटी कर सकेंगे। केजरीवाल ने कहा पूर्ण राज्य बनने पर ठेके के कर्मचारियों (गेस्ट टीचर्स भी) को एक हफ्ते के अंदर पक्का करेंगे। कॉलेजों में 85 प्रतिशत सीट दिल्ली के बच्चों के लिए रिजर्व करेंगे। दिल्ली के वोटरों को 85 प्रतिशत नौकरियों में रिजर्वेशन देंगे। डीडीए में भ्रष्टाचार को खत्म करके 10 साल के अंदर दिल्लीवासी को सस्ती और आसान किस्तों में घर दिलाएंगे, ऐंटी करप्शन ब्रांच जिसे मोदी सरकार ने 'छीना' उसे वापस लेकर फिर भ्रष्टाचार कम करेंगे। केजरीवाल ने कहा ऐसा लगता है 2019 के चुनाव में किसी को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। ऐसे में हम मोदी शाह को छोड़कर जिसकी भी सरकार बनेगी उसका समर्थन करने को तैयार हैं। लेकिन बदले में वह चाहेंगे कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले। केजरीवाल ने यह भी कहा कि यह चुनाव किसी को PM बनाने के लिए नहीं, दिल्ली को पूर्णराज्य बनाने के लिए है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी को रोकना यही उनके घोषणापत्र का प्रमुख बिंदू भी है। वह बोले कि भारत के संविधान पर यकीन और एकता का समर्थन करने वाले गठबंधन को वह समर्थन देंगे। केजरीवाल बोले कि समर्थन करते वक्त उम्मीद रहेगी कि दिल्ली की 70 साल पुरानी पूर्ण राज्य की मांग को पूरा किया जाएगा।

बीजेपी का घोषणापत्र पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र सिर्फ 'एक लाइन' का है कि तीन धर्मों को छोड़कर सबको देश से निकाल दिया जाए। यहां केजरीवाल ने अमित शाह के एक ट्वीट का जिक्र किया जिसपर काफी विवाद हुआ था। केजरीवाल ने कहा कि 2019 में मोदी सरकार बनने पर बीजेपी मुसलमानों, जैन, पारसियों समेत अन्य सभी को घुसपैठिया बताकर निकालना चाहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत