न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन तय, 7 में से 4 लोकसभा सीटों पर आप लड़ेगी चुनाव!

दिल्ली में काफी लंबे समय से चल रही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की बात पर अब सहमति बनती नजर आ रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Apr 2019 11:57:56

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन तय, 7 में से 4 लोकसभा सीटों पर आप लड़ेगी चुनाव!

दिल्ली में काफी लंबे समय से चल रही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की बात पर अब सहमति बनती नजर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि दोनों पार्टियों में दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो गया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं कांग्रेस के खाते में 3 सीटें गई हैं। जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली, चांदनी चौक और नॉर्थ वेस्ट की सीट पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं आप को ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट, वेस्ट दिल्ली और साऊथ दिल्ली की सीट मिलना तय है। दिल्ली में इस गठबंधन के पीछे का गणित यह है कि दोनों दलों को उम्मीद है कि वह बीजेपी को हरा देगी। ज्यादातर सर्वे में भी यही दावा किया गया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि उसके बाद दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी।

दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर भी दोनों दलों में बात बन गई है। यहां आम आदमी पार्टी को 1 सीट मिली सकती है। खबरों के मुताबिक करनाल या गुड़गांव में से एक सीट पर हरियाणा में आम आदमी पार्टी लड़ेंगी। बता दें कि यहां आम आदमी पार्टी 2 सीटों की मांग कर रही थी लेकिन उसे एक ही मिली है।

गठबंधन में इस वजह से हो रही थी देरी

बता दें कि दोनों राजनीतिक दलों में गठबंधन को लेकर कई दिनों से बात चल रही थी। गठबंधन होने में हो रही देरी की मुख्य वजह कांग्रेस में दो राय का होना है। पीसी चाको गठबंधन के पक्ष में हैं जबकि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित गठबंधन का विरोध कर रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी खुलकर कांग्रेस से गठबंधन की अपील कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत