न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

AAP सभी 7 सीटों पर जीत रही थी, लेकिन अंतिम समय में पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस में शिफ्ट हो गया : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा हम राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों पर जीत रहे थे लेकिन अंतिम समय में मुस्लिम वोट कांग्रेस की तरफ शिफ्ट हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 May 2019 3:16:06

AAP सभी 7 सीटों पर जीत रही थी, लेकिन अंतिम समय में पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस में शिफ्ट हो गया : केजरीवाल

लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को पंजाब के राजपुरा में दिये गए इंटरव्यू में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने चुनाव परिणाम को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा हम राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों पर जीत रहे थे लेकिन अंतिम समय में मुस्लिम वोट कांग्रेस की तरफ शिफ्ट हो गया। दिल्ली की सभी सात सीटों पर छठे चरण में 12 मई को वोट डाले गए थे। केजरीवाल ने कहा देखते हैं क्या होता है? दरअसल, चुनाव के 48 घंटे पहले तक सातों सीट लग रहा था कि आम आदमी पार्टी को आएगी। अंतिम समय में पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस में शिफ्ट हो गया। वोटिंग से ठीक पहले की रात में ऐसा हुआ। हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि हुआ क्या है। पूरा का पूरा मुस्लिम वोट जो है, वो कांग्रेस को शिफ्ट हो गया है। दिल्ली में मुस्लिम मतदाता 12 से 13 प्रतिशत हैं।

बता दे, चुनाव से पहले दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन की कोशिश की थी। उसके एवज में कांग्रेस सिर्फ दिल्ली में में गठबंधन के लिए तैयार थी। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जहां कल वोट डाले जाएंगे। 2014 के चुनाव में आप ने पंजाब में 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दिल्ली में छठे चरण के चुनाव के बाद से केजरीवाल पंजाब में प्रचार में जुटे थे।

मुस्लिम वोट वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार

केजरीवाल के मुस्लिम वोट वाले बयान पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने कहा, ''मैं नहीं जानती कि वह क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं। सभी को वोट देने का अधिकार है, कोई भी महिला या पुरुष किसी भी पार्टी को वोट दे सकता है। दिल्ली के लोग उनकी सरकार के मॉडल को ना ही समझते हैं और ना पसंद करते हैं।''

कुमार विश्वास ने कसा तंज

आप के बागी नेता कुमार विश्वास ने कहा कि ये “बताना” नहीं, इसबार भी बस “बनाना” चाहते थे ! पर अब कोई इनसे “बनना” नहीं चाह रहा। उन्होंने कहा, ''इन्हीं मुसलमान वोटों के तथाकथित लोजपाई ठेकेदार से,अपना सब कुछ देने वाले दोस्त की चरित्र हत्या कराई, षड्यंत्र रचे, पार्टी और कार्यकर्ताओं का पुरुषार्थ, गुप्तदान लेकर अजगर छाप कांग्रेसियों को बेचा, फिर भी, मिला क्या? बाबा जी का “*????*” ????? हिंदु-मुसलमान नहीं इंसान शिफ़्ट कर गए हैं।''

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल