न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2019 का चुनाव भारत के इतिहास में टर्निंग पॉइंट साबित होगा : अरविंद केजरीवाल

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Apr 2019 3:02:21

2019 का चुनाव भारत के इतिहास में टर्निंग पॉइंट साबित होगा : अरविंद केजरीवाल

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस दौरान उनके अलावा मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, संजय सिंह और सभी सात उम्मीदवार भी मौजूद रहे। घोषणा पत्र जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, ''2019 का यह चुनाव किसी एक पार्टी या मैनिफेस्टो का चुनाव नहीं, भारत के इतिहास में यह टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। 2019 का यह चुनाव भारत के संविधान को बचाने का चुनाव है। अगर भारत बचेगा तो पार्टियां बचेंगी, मैनिफेस्टो बचेगा।''

केजरीवाल ने कहा ऐसा लगता है 2019 के चुनाव में किसी को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। ऐसे में हम मोदी शाह को छोड़कर जिसकी भी सरकार बनेगी उसका समर्थन करने को तैयार हैं। लेकिन बदले में वह चाहेंगे कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले। केजरीवाल ने यह भी कहा कि यह चुनाव किसी को PM बनाने के लिए नहीं, दिल्ली को पूर्णराज्य बनाने के लिए है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी को रोकना यही उनके घोषणापत्र का प्रमुख बिंदू भी है। वह बोले कि भारत के संविधान पर यकीन और एकता का समर्थन करने वाले गठबंधन को वह समर्थन देंगे। केजरीवाल बोले कि समर्थन करते वक्त उम्मीद रहेगी कि दिल्ली की 70 साल पुरानी पूर्ण राज्य की मांग को पूरा किया जाएगा।

केजरीवाल के मुताबिक, यदि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा तो इन चीजों का मिलेगा लाभ-

- आप सरकार दिल्ली पुलिस में बदलाव करेगी और रिक्त भर्तियों को भरेगी। जिससे पुलिसवालों को आराम के लिए पूरा वक्त मिलेगा और वे अच्छे से और ईमानदारी से ड्यूटी कर सकेंगे।
- पूर्ण राज्य बनने पर ठेके के कर्मचारियों (गेस्ट टीचर्स भी) को एक हफ्ते के अंदर पक्का करेंगे। कॉलेजों में 85 प्रतिशत सीट दिल्ली के बच्चों के लिए रिजर्व करेंगे।
- दिल्ली में कॉलेज खोलने, 60 फीसदी नंबर आने वाले बच्चों को भी दाखिला मिलेगा।
- दिल्ली सरकार की नौकरी में दिल्ली के लोगों के लिए 85 फीसदी नौकरी आरक्षित की जाएगी।
- पूर्ण राज्य बनने के बाद कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।
- दिल्ली के इलाकों को हरा भरा किया जाएगा।
- 10 साल में दिल्ली वालों को सस्ती और आसान किश्तों में घर बनाकर दिया जाएगा।
- डीडीए भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) को वापस दिल्ली सरकार के अंदर लेकर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल