न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 6 बड़े मुद्दों पर लड़ा जायेगा 2019 का लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव से पहले कई मुद्दे हैं जिनको लेकर पक्ष-विपक्ष आमने सामने हैं और जो लोकसभा चुनाव की दशा-दिशा तय कर सकते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Mar 2019 12:18:22

इन 6 बड़े मुद्दों पर लड़ा जायेगा 2019 का लोकसभा चुनाव

कल यानी रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 का शंखनाद हो चुका है, चुनाव आयोग ने एलान कर दिया कि सात चरणों में लोकसभा की सभी 543 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक सात चरणों में कराए जाएंगे, जबकि मतगणना 23 मई को होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार 21वीं सदी में जन्मे 1.5 करोड़ वोटर पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले हैं. चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है और नई सरकार का काउंटडाउन जारी है। ये चुनाव बेहद ही खास होने वाला है, एक तरफ नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी दोबारा सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। तो वहीं कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में सत्ता में वापस आने की कोशिश करेगी।

लोकसभा चुनाव से पहले कई मुद्दे हैं जिनको लेकर पक्ष-विपक्ष आमने सामने हैं और जो लोकसभा चुनाव की दशा-दिशा तय कर सकते हैं। इसके अलावा भाजपा-कांग्रेस के सामने कई ऐसी चुनौतियां भी हैं, जिनका सामना उन्हें आने वाले 70 दिनों में करना है।

क्या हैं 6 सबसे बड़े मुद्दे

- राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा चरम पर

पुलवामा आतंकी हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा चरम पर है। एक तरफ भाजपा कह रही है कि उन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है और उनके कार्यकाल में एक बार सर्जिकल स्ट्राइक और एक बार एयरस्ट्राइक की गई है। तो वहीं कांग्रेस भी इस मुद्दे पर हमलावर है और मोदी सरकार पर राफेल डील में घोटाले का आरोप लगा रही है। कांग्रेस पाकितान के बालाकोट में भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की गिनती को लेकर मोदी सरकार से सवाल कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रख अपने सहयोगियों को फायदा पहुंचाया।

- मंदिर कौन बनाएगा?

राम मंदिर का मुद्दा 1990 के बाद से ही हर चुनाव का मुद्दा रहा है, हालांकि इस बार मामला सुप्रीम कोर्ट में है और मध्यस्थता की ओर बढ़ चुका है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अलावा वीएचपी समेत अन्य हिंदू संगठन राम मंदिर निर्माण को लेकर आक्रामक हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस भी पिछले कुछ चुनावों में सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर बढ़ी है। राहुल गांधी गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत कई विधानसभा चुनाव में मंदिर-मंदिर माथा टेकते हुए नजर आए हैं।

- अन्नदाता के साथ कौन?


पांच साल में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा लेकर सत्ता में आई मोदी सरकार ने चुनाव से ऐन पहले किसानों को पैकेज का ऐलान किया। नई योजना के तहत छोटे किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपये दिए जा रहे हैं, जिसको लेकर बीजेपी दम ठोक रही है। तो वहीं कांग्रेस भी लगातार किसानों की बदहाली का मुद्दा उठा रही है और आरोप लगा रही है कि बीते 5 साल में किसानों की खुदकुशी के मामले में बढ़ोतरी हुई है।

- अबकी बार, रोजगार पर रार!

बीजेपी की ओर से अर्थव्यवस्था के मसले पर जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे को फ्रंटफुट पर रख कर आगे बढ़ा जा रहा है, तो वहीं कांग्रेस पार्टी रोजगार के आंकड़ों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने जो हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, उसमें वह फेल रही है।

- परिवारवाद बनाम योजनाओं की नाकामी!

परिवारवाद के मुद्दे को लेकर बीजेपी बीते काफी समय से कांग्रेस को घेरती आई है, फिर चाहे राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना हो या फिर हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री। हर बार बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधा गया है। तो वहीं कांग्रेस भी सरकार को उनकी योजनाओं की नाकामियों पर घेरने में जुटी है, इसमें सबसे बड़ा मुद्दा मेक इन इंडिया का है। इसके अलावा भी किसान, दलित, महिला सुरक्षा आदि को लेकर भी निशाना साधना जारी है।

- जाति पर छिड़ गई रार!

कांग्रेस की ओर से लगातार आरोप लगाया जा रहा है कि मोदी सरकार के राज में दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। फिर चाहे वह ऊना की घटना हो या फिर रोहित वेमुला का मामला है, पिछले साल 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा भी शामिल है। तो वहीं बीजेपी की ओर से आर्थिक आधार पर दिए गए आरक्षण पर भी दम ठोका जा रहा है, बीजेपी को भरोसा है कि उनके इस दांव से सवर्ण वोटर उनके पक्ष में वोट देंगे।

बता दें कि वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को खत्म हो रहा है। सबसे ज्यादा 80 सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश, 42 सीटों वाले पश्चिम बंगाल और 40 सीटों वाले बिहार में सभी सातों चरणों में वोट डाले जाएंगे। इस बार का चुनाव कई मायने में खास होगा और चुनाव आयोग ने कई घोषणाओं के जरिए 2019 के लोकसभा चुनाव को काफी खास बना दिया है।

जानें चुनाव आयोग ने क्या खास इंतजाम किए हैं

- 2019 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग के द्वारा की गई कुछ बड़ी घोषणाओं में एप की मदद से आदर्श आचार संहित के उल्लंघन मामले में शिकायत किया जा सकेगा। इसकी सबसे खास बात ये होगी कि शिकायतकर्ता का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।

- इस बार के चुनाव में प्रयोग होने वाले ईवीएम मशीन में जीपीएस ट्रैकर लगा होगा। इसकी मदद से ईवीएम लोकेशन के बारे में जाना जा सकेगा। इससे धांधली होने की किसी भी स्थिति का पता चल जाएगा।

- चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए एक एक टॉल फ्री नंबर भी जारी किया है। इस टॉल फ्री नंबर पर फोन करके मतदाता वोटर लिस्ट से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। यह टॉल फ्री नंबर- 1950 है।

- इस बार के लोकसभा चुनाव में देश के हर पोलिंग बूथ पर वीवीपीएटी मशीन का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए 17.4 लाख वीवीपीएटी मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।

- चुनाव आयोग ने रात 10 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर भी रोक लगाने की घोषणा की है। 10 बजे रात के बाद स्पीकर के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी।

- मतदान के बाद सभी को मिलेगी पर्ची। एक ऐप भी लांच होगा जिसकी मदद से कोई भी मतदाता किसी भी नियम उल्लंघन को कैमरे में कैद कर सीधे हमें भेजा सकेगा।

- पेड न्यूज पर कार्रवाई के लिए हर तैयारी की गई है। मीडिया एक्सपर्ट को भी चुनाव आयोग ने तैयार किया है जो इस तरह की न्यूज पर नजर रखेंगे।

- सभी बूथ पर सीसीटीवी कैमरा होगा। मतदाताओं तक पहुंचने के लिए हर तरह की कोशिश की गई है।

- सभी सोशल मीडिया को इस दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टी के विज्ञापन को जारी करने के लिए जानकारी देनी होगी। स्वीकृति मिलने के बाद ही वह ऐसा कर सकते हैं। गूगल और एफबी को भी ऐसे विज्ञापन दताओं की पहचान करने के लिए कहा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल