न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान को मार गिराया, हमारा मिग 21 क्रैश, पायलट लापता : सरकार

इस बीच पाकिस्‍तानी सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसने पाकिस्तानी एयर स्पेस में घुसे दो भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया और एक पायलट को गिरफ्तार किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Feb 2019 3:58:46

भारत ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान को मार गिराया, हमारा मिग 21 क्रैश, पायलट लापता : सरकार

अपने 40 जवानों की शहादत का बदला भारत ने मंगलवार सुबह तड़के भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर पर हमला करके ले लिया है। इसमें हमले में तकरीबन 350 आतंकी मारे जाने की खबर है। अब पाकिस्तान इस हमले से बौखलाया हुआ है और वो एलओसी पर गोलीबारी कर रहा है। बुधवार को पाकिस्तानी जेट ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के F-16 विमान को ढेर कर दिया है। मार गिराए गए पाकिस्‍तानी जेट से एक पायलट को पैराशूट से कूदते देखा गया। इसमें हमारा एक मिग 21 क्रैश हो गया, जबकि कार्रवाई के बाद से पायलट गायब है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई का जवाब देने के लिए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए अपनी वायु सेना का उपयोग किया। सतर्कता के कारण हमने पाकिस्तान के प्रयासों को फेल दिया।

इस बीच पाकिस्‍तानी सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसने पाकिस्तानी एयर स्पेस में घुसे दो भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया और एक पायलट को गिरफ्तार किया है। हालांकि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि हमारा कोई भी पायलट लापता नहीं है।

उधर NSA अजित डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताज़ा हालात से अवगत कराया है। इससे पहले डोभाल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।

इस बीच कश्मीर जाने वाली भारतीय कमर्शियल उड़ानों के रद्द होने की खबर है। इंडिगो और स्पाइस जेट ने इस बात की पुष्टि की है। भारतीय वायुसेना ने चंडीगढ़, लेह और जम्मू कश्मीर में सभी तरह की कमर्शियल उड़ानों पर रोक लगा दी है। इस बीच पाकिस्तान ने भी सीमावर्ती राज्यों के एयरपोर्ट से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है।

इससे पहले भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने मंगलवार तड़के नियंत्रण रेखा (LoC) पार करके पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के टेरर कैंप्स को तबाह कर दिया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के ठीक 13 दिन बाद वायुसेना ने यह बड़ी कार्रवाई की। वायुसेना के इस हमले को सर्जिकल स्ट्राइक-2 का नाम दिया जा रहा है। वायुसेना के विमानों ने मंगलवार तड़के नियंत्रण रेखा के पार आतंकी कैंप्स पर करीब 1000 किलोग्राम के बम बरसाए। इस हमले में जैश का सबसे बड़ा कैंप तबाह हो गया और करीब 200-300 आतंकियों की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत