न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर आप रहते है दक्षिण दिल्ली में और पालते है कुत्ता तो यह खबर आपके काम की है

अगर आप कुत्ते के मालिक हैं और आप दक्षिण दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। अब से जब भी आप अपने कुत्ते को बाहर घुमाने लेकर जाएं तो थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Mar 2018 3:16:52

अगर आप रहते है दक्षिण दिल्ली में और पालते है कुत्ता तो यह खबर आपके काम की है

अगर आप कुत्ते के मालिक हैं और आप दक्षिण दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। अब से जब भी आप अपने कुत्ते को बाहर घुमाने लेकर जाएं तो थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि कुत्ते को खुले में शौच कराना आपको भारी पड़ सकता है। दक्षिण दिल्ली में रहने वालों के लिए साउथ एमसीडी ने एक नया नियम लागू किया है जिसके तहत कुत्ते को खुले में शौच नहीं कराया जा सकता है। अगर कुत्ते ने खुले में शौच की तो आप पर 500 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

दरअसल साउथ एमसीडी ने की स्वास्थ्य समिति ने इस मामले पर एक प्रस्ताव बनाकर सदन में भेजा था जिस पर सदन के सभी सदस्यों के बीच चर्चा हुई और इसे पारित भी कर दिया है। इस प्रस्ताव में पालतू जानवर के खुले में शौच करने पर मालिक के ऊपर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान था और शुक्रवार को इसको लेकर सदन में काफी चर्चा भी हुई थी। इस दौरान सदन के सभी सदस्यों ने पालतू जानवरों के खुले में शौच करने को लेकर काफी चिंता जताई थी। चर्चा के दौरान कहा गया कि लोग कुत्ते अलावा अन्य जानवरों को भी पालतू बनाते हैं और उन्हें खुले में शौच कराते हैं।

जनवरों को शौच कराने के बाद उनका मल वहीं सड़क पर बिखरा रहता है जिससे कई तरह की बीमारियां फैलती हैं। ये स्वास्थ्य के साथ-साथ वातावरण के लिए भी अच्छी बात नहीं है। दक्षिण दिल्ली के सदन में जानवरों के खुले में शौच कराने को लेकर चिंता जाहिर की गई और इस पर अंकुश की बात कही गई। चर्चा के बाद साउथ दिल्ली की मेयर कमलजीत सिंह सेहरावत ने कहा कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पालतू जानवरों को खुले में शौच कराने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूलने के प्रावधान को मंजूरी दी जाती है। इस मामले पर उनका कहना था कि दिल्ली देश की राजधानी है और इस तरह के महानगर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए पालतू जानवरों को खुले में शौच कराने पर जुर्माना वसूलना जरूरी हो गया था। इसके साथ मेयर ने लोगों से अपील भी की पालतू जानवरों को खुले में शौच न कराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत