न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ

अब अजमेर में ही बनवाइए पासपोर्ट

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Mar 2018 12:37:50

अजमेर : मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ

अजमेर । अजमेर जिले के एवं आसपास के नागरिक अब मुख्य डाकघर से ही पासपोर्ट बनवा सकेंगे। रविवार को शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल, अजमेर नगर निगम के महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल श्री राम भरोसा तथा क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया । शुभारम्भ समारोह में श्री देवनानी ने कहा कि पासपोर्ट सेवा केन्द्र की सौगात से सभी व्यक्तियों को लाभ मिलेगा।

श्री देवनानी ने कहा कि इससे अजमेर क्षेत्र के व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। इस संबंध में विदेश राज्यमंत्री श्री वी.के. सिंह का आभार जताया कि क्षेत्र के नागरिकों की समस्या के बारे में बताने पर अजमेर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोला गया । केन्द्र तथा राज्य सरकार की परस्पर सबको साथ लेकर सबका विकास करने की है।

उन्होंने कहा कि विकास की राह पर सब साथ मिलकर चलेंगे। सभी का प्रत्येक क्षेत्र में विकास होने का संकल्प सरकार ने लिया है। विकास की रफ्तार आगे भी जारी रहेगी। नागरिक और सरकार कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रहे हैं। सरकार की विभिन्न सेवाओं को आमजन तक पहुंचाकर लाभान्वित किया जाये।

ajmer,passport office ajmer,rajasthan,hindi news,rajasthan news,ajmer news

राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल श्री राम भरोसा ने कहा कि डाक विभाग तथा विदेश मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में अजमेर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया गया है। इसके लिए शिक्षा राज्य मंत्री श्री देवनानी ने प्रयास किये। इससे यह सेवा केन्द्र जल्द मूर्त रूप ले सका।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में सरकार नागरिक केन्द्रीय होकर कार्य कार्य कर रही है सरकार ई-गर्वनेन्स से नागरिकों को सुविधा के साथ दैनिक कार्य सम्पादित करने के लिए संकल्पित है। अजमेर के नागरिकों को 15 दिन में पासपोर्ट मिल जाएंगे। केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री का अजमेर आगमन स्वीकृत होने के पश्चात समस्त गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को कार्यालय स्तर पर आमंत्रण भेजा गया है।

इस अवसर पर श्री रविकान्त शर्मा को प्रथम पासपोर्ट जारी किया गया । साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना की पासबुक पलक बासु तथा धू्रवी मिश्रा को वितरित की गई । धू्रवी मिश्रा डेढ़ माह की होने पर उसकी पासबुक उसके पिता ने प्राप्त की।

शुभारम्भ समारोह में महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, श्री अरविन्द यादव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन