न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाही अंदाज में होगी लालू के बेटे की शादी, 100 कुक बनाएंगे शाकाहारी खाना, 50 घोड़े बढ़ाएंगे बारात की शोभा

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पौत्री व पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की पुत्री ऐश्वर्या की शादी शनिवार को पूरे शाही अंदाज में होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 May 2018 7:22:08

शाही अंदाज में होगी लालू के बेटे की शादी, 100 कुक बनाएंगे शाकाहारी खाना, 50 घोड़े बढ़ाएंगे बारात की शोभा

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पौत्री व पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की पुत्री ऐश्वर्या की शादी शनिवार को पूरे शाही अंदाज में होगी। इस विवाह को मेगा इवेंट बनाने को भव्य तैयारी की गई है। शादी की तैयारियों की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी निरंजन पप्पू को सौंपी गई है। पप्पू राजद के पुराने नेता हैं और टेंट, डेकोरेशन और पंडाल के बड़े कारोबारी हैं। वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर वर-वधु का जयमाल कार्यक्रम होगा। वहीं, विवाह समारोह चंद्रिका राय के कौटिल्य मार्ग स्थित आवास पर होगा। बारात की शोभा बढ़ाने के लिए 50 घोड़ों को शामिल किया गया है।

शादी की तैयारी

- शादी में शामिल होने के लिए अतिथियों को करीब 2000 कार्ड बांटे गए हैं।
- हजारों लोगों को शादी में आने का न्यौता वाट्सऐप, मैसेंजर, ई-मेल के जरिए भेजा गया है।
- अनुमान है कि शादी में कम से कम दस हजार लोग शामिल होंगे।
- शादी समारोह में भोजन की बात करें तो इसके लिए 100 रसोईयों को रखा गया है।
- मेहमानों को भोजन और नाश्ते में 30 प्रकार के शुद्ध शाकाहारी व्यंजन परोसे जाएंगे।

lalu yadav,tej pratap yadav,aishwarya rai,marriage function

- भोजन में परंपरा को ध्यान में रखकर बरी, फुलौरी, हाथी कान पूड़ी, बुंदिया, लिट्टी-चोखा, रायता, बैंगन बड़ी, अमृतसरी कुल्चा, आगरा पराठा और गरमा-गर्म ईमरती के साथ रबड़ी तैयार कराई गई है।
- इन व्यंजनों को तैयार करने के लिए विशेष कारीगर और हलवाई कानपुर से बुलाए गए हैं।
- भोजन बनाने का जिम्मा कानपुर की इवेंट कंपनी भाटिया होटल प्राइवट लिमिटेड को दिया गया है।
- निरंजन पप्पू ने बताया कि तेज प्रताप जब घोड़ी चढ़कर ऐश्वर्या के यहां बारात के साथ जाएंगे तो उनके आगे और पीछे चार प्रकार की बैंड होगी।
- बैंड झारखंड, आरा, मुजफ्फरपुर और मोतीहारी से बुलाई गई हैं। इसके अलावा शहनाई वादक शकील खान, तनवीर हुसैन और फरीद भाई जोधपुर से आये हैं। शकील खान ने एक रुपया मेहनताना नहीं लिया है। उन्होंने बताया कि वह लालू यादव की तीन बेटियों की शादी में शहनाई बजा चुके हैं।

lalu yadav,tej pratap yadav,aishwarya rai,marriage function

- बारात की शोभा बढ़ाने के लिए 50 घोड़ों को शामिल किया गया है।
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश सिंह यादव, वामनेता सीताराम येचुरी, डी राजा, अतुल कुमार अंजान, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, झारखंड के मंत्री सरयू राय, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा सहित अन्य प्रमुख नेता इस पल के साक्षी बनेंगे। इन्होंने शादी समारोह में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
- परिवार को बुरी नजरों से बचाने के लिए सजावट में नींबू और मिर्च का इस्तेमाल किया जा रहा है। 10 सर्कुलर स्थित सरकारी आवास को वैसे तो फूलों से सजाया संवारा जा रहा है, लेकिन साथ ही जगह जगह नींबू और मिर्च भी लगाए गए हैं। पंडित राजनंदन झा का कहना है कि शादी में नींबू और मिर्च का कोई व्यावहारिक पक्ष तो नहीं है, लेकिन लोग बुरी नजर से बचने के लिए नींबू और मिर्च लगाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे