न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से पहले तेज प्रताप को मिली सबसे बड़ी खुशी, पेरोल पर बाहर आएंगे लालू प्रसाद यादव

चारा घोटाला मामलों में सजा काट रहे राजद के राष्ट्रीय (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए बुधवार को पेरोल पर बाहर आएंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 May 2018 7:10:37

शादी से पहले तेज प्रताप को मिली सबसे बड़ी खुशी, पेरोल पर बाहर आएंगे लालू प्रसाद यादव

चारा घोटाला मामलों में सजा काट रहे राजद के राष्ट्रीय (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए बुधवार को पेरोल पर बाहर आएंगे।
राजद के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक भोला यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए सूचना दी है कि लालू यादव की पेरोल मंजूर हो गई है और वह कल पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि उन्हें कितने दिनों की पेरोल मिली है।

बेटे तेज प्रताप की शादी में शामिल होने के लिए लालू ने मांगी थी पैरोल

बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए 5 दिन के पैरोल पर रिहाई का आग्रह किया था। लालू के वकील और उनके करीबी सहयोगी ने इस बात की जानकारी दी थी। तेज प्रताप यादव और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या पटना में 12 मई को परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।

भोला यादव ने बताया था कि लालू प्रसाद यादव ने पुलिस महानिरीक्षक जेल के समक्ष सोमवार को 10 मई से 14 मई तक पैरोल के लिए आवेदन किया है। उन्होंने फोन पर कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे नेता को उनके बेटे के विवाह समारोह में भाग लेने से वंचित नहीं किया जाएगा। उन्हें शादी समारोह में भाग लेने की इजाजत मिल जाएगी और निश्चित ही वह इस समारोह में शामिल होंगे। यह एक ऐसा अवसर है जो जीवन में एक बार ही आता है। वहीं रांची में लालू प्रसाद के वकील प्रभात कुमार ने भी बताया राजद प्रमुख ने बेटे की शादी समारोह में भाग लेने को लेकर पांच दिन की पैरोल के लिए आवेदन किया है।

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव ने पिछले हफ्ते भी अस्थायी जमानत के लिए झारखंड उच्च न्यायालय के समक्ष आवेदन दिया था। हालांकि वकीलों की हड़ताल की वजह से इस पर सुनवाई 11 मई तक के लिए स्थगित हो गई थी। यही वजह है कि इस बार लालू ने पुलिस महानिरीक्षक जेल के समक्ष इस बारे में अपना आवेदन दिया है।

सगाई समारोह में नहीं हो सके थे शामिल

लालू प्रसाद यादव जेल में होने के कारण बेटे तेज प्रताप के सगाई समारोह में भी शामिल नहीं हो सके थे। तेज प्रताप ने पटना में एक समारोह में 18 अप्रैल को ऐश्वर्या से सगाई की थी। इस मौके पर तेज प्रताप ने एक ट्वीट में कहा था, ‘आई मिस यू पापा’।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता