न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: आज होगी लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप और ऐश्वर्या की सगाई, पढ़ें इससे जुड़ी कुछ बड़ी बातें

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े पुत्र विधायक तेजप्रताप यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पौत्री व पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की पुत्री ऐश्वर्या की सगाई समारोह बुधवार को होगी जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Apr 2018 1:06:05

बिहार: आज होगी लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप और ऐश्वर्या की सगाई, पढ़ें इससे जुड़ी कुछ बड़ी बातें

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े पुत्र विधायक तेजप्रताप यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पौत्री व पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की पुत्री ऐश्वर्या की सगाई समारोह बुधवार को होगी जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। गांधी मैदान के पास स्थित एक होटल में होनेवाले सगाई समारोह में दोनों परिवार के सदस्य शामिल होंगे। विवाह 12 मई को पटना में होगा। सगाई से पहले दोनों परिवारों रस्मों को निभाना शुरू कर दिया है और लालू के घर राय परिवार की ओर से फलों की टोकरियां भेजी गई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सगाई का निमंत्रण सिर्फ करीबी लोगों को दिया गया है और बताया जा रहा है कि मौर्य होटल में करीब 200 मेहमान शामिल होंगे। हालांकि, लालू सगाई में मौजूद नहीं होंगे और इसकी जानकारी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू की पत्नी राबड़ी देवी ने दी है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से कार्यक्रम को बेहद निजी रखा गया है।

शादी तय होने की खबर पब्लिक होने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा था कि शादी के लिए मैं ज्यादा एक्साइटेड नहीं था। माता-पिता की खुशी में ही मेरी खुशी है। भगवान की मर्जी से ही विवाह का बंधन होता है। नीतीश कुमार के शादी समारोह में शामिल होने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा था कि शादी को राजनीतिक मंच नहीं होता है। सभी को निमंत्रण दिया जाएगा और हम चाहेंगे सभी हमें आशीर्वाद देने के लिए आएं।

सगाई से जुड़ी कुछ बड़ी बातें

# तेजप्रताप यादव अपनी शादी को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। 5 अप्रैल को उनकी शादी के बारे में परिवार की तरफ से जानकारी दी गई थी।

# तेज प्रताप यादव की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हो रही है।

# तेज प्रताप यादव इसी साल 12 मई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह शादी पटना में होगी।

# 18 अप्रैल को होने वाली सगाई के लिए मौर्य होटल में शाही इंतजाम किए जा रहे हैं।

# पटना के मौर्य होटल की बात करें तो यह होटल अपनी लग्जरी खासियतों की वजह से काफी फेमस है। यह होटल एयरपोर्ट से 20 मिनट की दूरी पर है और रेलवे स्टेशन से मात्र 10 मिनट की दूरी पर है।

# इस होटल में 73 गेस्ट रूम्स और 3 सुइट हैं। 3500sq फीट का 'बोधी' नाम का हॉल है जो कि अपने आप में कई खासियत रखता है। 3500sq फीट का 'बोधी' नाम का हॉल है जो कि अपने आप में कई खासियत रखता है।

# तेजप्रताप यादव की शादी को लेकर गेस्ट लिस्ट भी फाइनल होना शुरू हो गया है। उनकी शादी में पांच हजार से भी ज्यादा लोगों को आमंत्रण पत्र भेजा जा सकता है। इनमे वीआईपी गेस्ट से लेकर लालू प्रसाद के रिश्तेदार और तमाम जानने वाले शामिल होंगे।

# वीआईपी अतिथियों में पीएम नरेंद्र मोदी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल समेत अन्य गणमान्य लोग हो सकते हैं शामिल।

# लालू प्रसाद इस कार्यक्रम में नहीं रहेंगे, इसलिए सगाई का कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया है

# यह पहला मौका है जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की अनुपस्थिति में परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो रहा है। मांगलिक आयोजनों में जबर्दस्त मेजबानी के लिए जाने जाते रहे हैैं लालू प्रसाद।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत