न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने आखिर कौन है कर्नाटक के किंग बनने जा रहे कुमारस्वामी

जनता दल (सेक्यूलर) के एचडी कुमारस्वामी बड़े नाटकीय ढंग से कर्नाटक की सियासत में किंग बनकर उभरे हैं। कर्नाटक विधानसभा में शक्तिपरीक्षण के दौरान बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा के बाद अब उनका मुख्यमंत्री बनना तय है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 May 2018 1:56:53

जाने आखिर कौन है कर्नाटक के किंग बनने जा रहे कुमारस्वामी

जनता दल (सेक्यूलर) के एचडी कुमारस्वामी बड़े नाटकीय ढंग से कर्नाटक की सियासत में किंग बनकर उभरे हैं। कर्नाटक विधानसभा में शक्तिपरीक्षण के दौरान बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा के बाद अब उनका मुख्यमंत्री बनना तय है। शनिवार शाम को कुमारस्वामी ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। गठबंधन ने एचडी कुमारस्वामी की अगुवाई में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। कुमारस्वामी को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया गया है। वह बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आइए जानते हैं कौन हैं कुमारस्वामी :

- एचडी कुमारस्वामी का जन्म 16 दिसंबर 1959 को हुआ और वह पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं।

- साल 2006-2007 के बीच वह कर्नाटक के 18वें मुख्यमंत्री बने।

- कुमारस्वामी को फिल्मों से बेहद लगाव है और वह फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं।

- लोगों के बीच कुमारस्वामी 'कुमारन्ना' के नाम से भी जाने जाते हैं, उन्होंने बेंगलुरु नेशनल कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की है।

- वह जनता दल (सेक्यूलर) के प्रमुख भी हैं और रामानगर से तीन बार विधायक रह चुके हैं। - इस बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वह राज्य के सबसे अमीर उम्‍मीदवार थे।

-कुमारस्‍वामी के पास 43 करोड़ 91 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है, वहीं उनकी पत्‍नी अनीता कुमारस्‍वामी के पास 124 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

- कुमारस्‍वामी ने इस बार दो विधानसभा सीट रामानगर और चन्नपत्ना से चुनाव लड़ा था।

- साल 2004 में कांग्रेस के साथ सरकार बना चुकी जेडी(एस) ने साल 2006 में कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी से हाथ मिलाया था।

- राज्य का सीएम बनने की चाहत में उन्होंने बीजेपी के साथ 20-20 महीने के सीएम पद का करार किया था।

- इस समझौते के बल पर वह सीएम की कुर्सी तक तो पहुंचे मगर एक साल से ज्यादा टिक नहीं पाए।

- 2007 में बीजेपी से मतभेद की वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता