न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान प्रभारी पद छीने जाने के बाद बोले कुमार विश्वास - 'पूजा का दीप नहीं डरता, इन षड्यंत्री आभाओं से'

आम आदमी पार्टी (आप) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को कुमार विश्वास का कद और घटाते हुए अब उन्हें राजस्थान के प्रभारी पद से हटा दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Apr 2018 5:57:47

राजस्थान प्रभारी पद छीने जाने के बाद बोले कुमार विश्वास - 'पूजा का दीप नहीं डरता, इन षड्यंत्री आभाओं से'

आम आदमी पार्टी (आप) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को कुमार विश्वास का कद और घटाते हुए अब उन्हें राजस्थान के प्रभारी पद से हटा दिया है। 'आप' ने कुमार विश्वास की जगह दीपक वाजपेयी प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के नेता आशुतोष ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी दी। आशुतोष ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने फैसला लिया है कि वो राजस्थान विधानसभा का चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। आम आदमी पार्टी ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

आशुतोष ने कहा कि वसुंधरा सरकार ने पिछले 4 सालों में राजस्थान को सदियों पीछे छोड़ दिया है। आज किसान पूरी तरह से नाराज हैं, बिजली के दाम लगभग 4 गुना बढ़ गए हैं, भ्रष्टाचार की तो कोई सीमा ही नहीं। इन सबके मद्देनजर आम आदमी पार्टी का मानना है कि राजस्थान को एक नए विकल्प की तलाश है।

प्रभारी पद से हटाए जाने के बाद कुमार विश्वास ने ट्वीट कर केजरीवाल पर निशाना साधा है और कहा है कि पूजा का दीपक षड्यंत्री आभाओं से नहीं डरता।

आम आदमी पार्टी के राजस्थान यूनिट के प्रभारी पद से हटाए जाने के बाद कुमार विश्वास के दफ्तर से बयान आया है कि इस तरह से हटाए जाने का साफ मतलब है कि पार्टी ने कुमार विश्वास को राजस्थान का प्रभारी किसी रणनीति के मुताबिक नहीं बल्कि अमानतुल्लाह खान प्रकरण में हुई फजीहत से पीछा छुड़ाने के लिए किया था।

बयान में कहा गया है कि हमें मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि कुमार विश्वास को राजस्थान के प्रभारी पद से हटा दिया गया है। पार्टी की तरफ से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई।

कुमार के दफ्तर के बयान में ये बात भी है कि जिस पीएसी की बैठक में ये फैसला लेने की बात कही गई है उसके बारे में भी कुमार विश्वास को सूचना नहीं दी गई थी। जबकि कुमार विश्वास पीएसी के सदस्य हैं। अगर पीएसी के सदस्य को ही इसके बारे में न पता हो तो उसका कोरम कैसे पूरा हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत