न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धमकियां मिलने के बाद 'कोलकाता बीफ फेस्टिवल' का आयोजन हुआ रद्द

कोलकाता में 23 जून को होने 'बीफ फेस्टिवल' को धमकी भरे फोन कॉल्‍स और मैसेज आने के बाद रद्द कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Jun 2019 7:10:27

धमकियां मिलने के बाद 'कोलकाता बीफ फेस्टिवल' का आयोजन हुआ रद्द

कोलकाता में 23 जून को होने 'बीफ फेस्टिवल' को धमकी भरे फोन कॉल्‍स और मैसेज आने के बाद रद्द कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर फेस्टिवल के आयोजन के खिलाफ मुहिम छिड़ने और विरोध में असंख्य कॉल आने के बाद आयोजकों ने इसे रद्द करने का फैसला किया। कई लोगों का कहना है कि इस फेस्टिवल के आयोजन के पीछे राजनीतिक साजिश भी हो सकती है। सोशल मीडिया पर कई दक्षिण-पंथी पेजों के अलावा व्यक्तिगत तौर पर भी कई यूजर्स ने फेस्टिवल के आयोजकों पर इस तरह के फेस्टिवल से हिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगाया।

फेस्टिवल को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल

फेसबुक पर ‘हिंदुस्तान राइट विंग्स’ नाम के पेज पर लिखा गया- ‘ये सिर्फ भारत में ही हो सकता है जहां हिंदू बहुल देश में खुले में बीफ पार्टी आयोजित की जा सकती है।’

एक और पोस्ट में आयोजक का मोबाइल नंबर शेयर करने के साथ लिखा गया है- ‘हिंदू भाइयों, नोट कीजिए कोलकाता में हमारी गोमाता की हत्या के लिए आयोजन किया जा रहा है। हम सभी गोरक्षकों से अपील करते हैं कि वे गाय को बचाने के लिए इस आयोजन में एकत्र हों।’

एक और फेसबुक यूजर ने लिखा, ‘लगता है ये बेशर्म आयोजक अपना विवेक खो चुके हैं। वो थोड़े मुनाफे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे वक्त में जब सारा देश गाय को बचाना चाहता है, तुम ऐसा आयोजन कर रहे हो। लानत है तुम पर।’

इस फेस्टिवल का आयोजन करने वाली कंपनी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'हम डर है क्योंकि हमें हर तरफ से धमकियां मिल रही हैं। चीजें अब हमारे नियंत्रण में नहीं हैं। इन सभी कारणों की वजह से कोलकाता बीप फेस्टिवल को रद्द किया गया है। हमारी टीम में से एक सदस्य को 300 से ज्यादा टेलीफोन कॉल मिले। इनमें से अधिकतर हमारे समर्थन में थे लेकिन इनमें से कई में सीधे-सीधे धमकी दी गई थी।'

आयोजन करने वाली कंपनी के एक सदस्य ने आईएएनएस को बताया, 'मुझे लगातार फोन आ रहे हैं जिस वजह से मुझे अपने सोशल मीडिया अकाउंट को भी निष्क्रिय करना पड़ा। मुझे राजस्थान, उत्तर प्रदेश और अन्य जगहों से कॉल आ रहे थे। घटना का राजनीति या धर्म से कोई लेना-देना नहीं था।' एक फेसबुक यूजर ने लिखा, 'मैं एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हूं ... मेरी खाने की आदत ऐसा कहती है ... मैंने कई बार पोर्क और बीफ एक साथ खाया था ...सिर्फ धर्मनिरपेक्षता बनाए रखने के लिए।'

इस फेस्टिवल का आयोजन करने वाली टीम के एक सदस्य अर्जुन कर के फेसबुक पेज पर मौजूद पर एक यूजर ने लिखा है, 'जल्‍द से जल्‍द बीफ फेस्टिवल का आयोजन कैंसल कर दो वरना इस पेज पर मौजूद हर कोई इसकी शिकायत कर देगा।' बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीफ बेचने और खाने पर कोई पाबंदी नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत