न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक डिस्काउंट स्टोर के तौर पर शुरू हुआ था वॉलमार्ट, अब सालाना कारोबार स्वीडन की अर्थव्यवस्था से भी बड़ा

मल्टी रिटेल ब्रांड में 51 फीसदी फॉरेन इनवेस्टमेंट (एफडीआई) को मंजूरी देकर सरकार ने वॉलमार्ट जैसी कंपनियों के लिए देश के दरवाजे खोल दिए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 May 2018 8:31:40

एक डिस्काउंट स्टोर के तौर पर शुरू हुआ था वॉलमार्ट, अब सालाना कारोबार स्वीडन की अर्थव्यवस्था से भी बड़ा

मल्टी रिटेल ब्रांड में 51 फीसदी फॉरेन इनवेस्टमेंट (एफडीआई) को मंजूरी देकर सरकार ने वॉलमार्ट जैसी कंपनियों के लिए देश के दरवाजे खोल दिए हैं। विपक्ष और दूसरे संगठनों की चिंता ऐसी कंपनियों खासकर वॉलमार्ट की आक्रामक मार्केटिंग पॉलिसी को लेकर है क्योंकि इससे छोटे दुकानदारों के उजड़ने का खतरा है। देश में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण के बाद अब वॉलमार्ट अपने थोक कैश एंड कैरी कारोबार में वृद्धि जारी रखने के लिए भारत में चार-पांच वर्षों में 50 नए स्टोर खोलने की योजना बना रही है। वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ कृष अय्यर ने फ्लिपकार्ट सौदे पर जानकारी देने के लिए बुलाई गई मीडिया बैठक में कहा, "वर्तमान में हमारे 21 स्टोर हैं और हमारी योजना 4 से 5 वर्ष में 50 स्टोर खोलने की है।"

अय्यर ने कहा, "जैसा कि हमने कहा हमारे पास 20 स्टोर हैं और चालू वित्त वर्ष में 5 और स्टोर खुलने की उम्मीद है। हमारी इसे बढ़ाकर सालाना 12-15 स्टोर करने की कोशिश है। वॉलमार्ट 9 राज्यों के 19 शहरों में कारोबार कर रहा है। कृष ने कहा कि हम इसमें कमी नहीं करने जा रहे हैं। हम इन क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे लेकिन हम प्रारंभिक रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर ध्यान देंगे।

walmart,retail brand walmart

आईए हम जानते हैं कि आखिर वॉलमार्ट है क्या?

सैम वॉल्टन ने खोला था वॉलमार्ट

- 1962 में सैम वॉल्टन ने अमेरिका के आर्क प्रांत के रोजर्स में पहला वॉलमार्ट स्टोर्स खोला।
- एक डिस्काउंट स्टोर के तौर पर शुरुआत के बाद सैम वॉल्टन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक से दो, दो से चार और आज वॉलमार्ट के स्टोर्स की गिनती साढ़े 8 हजार से ज्यादा हो चुकी है।
- कंपनी का 70फीसदी कारोबार अमेरिका और यूरोप में है जबकि 20 फीसदी हिस्सा चीन और जापान से आता है। बाकी की कमाई दूसरे छोटे मुल्कों से होती है।
- वॉलमार्ट स्टोर्स इंकॉर्पोरेशन दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है।
- सालाना कारोबार 21 लाख करोड़ रुपये का है।
- दुनिया में खाने-पीने के सामान की सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली कंपनी है।
- दुनिया के 15 से ज्यादा देशों में वॉलमार्ट के साढ़े 8 हजार से ज्यादा स्टोर्स हैं। जहां करीब 21 लाख लोग काम करते हैं।

walmart,retail brand walmart

21 लाख कर्मचारी काम करते हैं

- वॉलमार्ट में 21 लाख लोग काम करते हैं, जो कि आइसलैंड की कुल आबादी का सात गुना है।
- वॉलमार्ट का सालाना कारोबार 21 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है, जो दुनिया की 23वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी के बराबर है और ये स्वीडन की अर्थव्यवस्था से भी बड़ा है।
- 2010में वॉलमार्ट में 770 करोड़ लोगों ने खरीदारी की, जबकि कि दुनिया की कुल आबादी 700 करोड़ से ज्यादा है। अमेरिका की एक तिहाई आबादी हर हफ्ते वॉलमार्ट में खरीदारी करती है।
- वॉलमार्ट के एक स्टोर का एवरेज एरिया (औसत क्षेत्रफल) 80 हजार वर्गफुट के करीब है और अगर इसके सारे स्टोर्स का क्षेत्रफल जोड़ दिया जाए तो उससे करीब 15300 फुटबॉल के मैदान तैयार हो सकते हैं।
- वॉलमार्ट के स्टोर्स का पार्किंग लॉट करीब साढ़े चार सौ वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
- वॉलमार्ट का हेडक्वॉर्टर अमेरिका के अरकंसास में है।
- कंपनी कई देशों में दूसरे नामों से काम करती है। जैसे मैक्सिको में वॉलमैक्स, ब्रिटेन में एस्डा और भारत में बेस्ट प्राइस।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन