न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Surgical Strike 2 : ये है वो बालाकोट जहां IAF के लड़ाकू विमानों ने बम गिराए

हवाई हमलों की ख़बरें मिलने के तुरंत बाद भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी कि आखिर ये कौन सा बालाकोट है जहां भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान मिराज 2000 ने बम बरसाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 4:31:00

Surgical Strike 2 : ये है वो बालाकोट जहां IAF के लड़ाकू विमानों ने बम गिराए

पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिनों बाद 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट, मुजफ्फराबाद और चकोठी में एयर स्ट्राइक की है। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों पर हमले किए हैं। हमले में बालाकोट में जैश-ए-मुहम्मद के सबसे बड़े कैंप को तबाह कर दिया है। खुफिया जानकारी के मुताबिक जैश-ए-मुहम्मद भारत पर और भी फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था।

हवाई हमलों की ख़बरें मिलने के तुरंत बाद भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी कि आखिर ये कौन सा बालाकोट है जहां भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान मिराज 2000 ने बम बरसाए। दरअसल एक ही इलाके में बालाकोट नाम से दो शहर हैं। लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित बालाकोट में ये हमले किए। भारत और पाकिस्तान के बीच एलओसी के नज़दीक स्थित ये जगह काफी महत्वपूर्ण है और पिछले दो-तीन सालों में यहां से जमकर सीज़फायर का उल्लंघन हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक बालाकोट पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मनसेहरा जिले में स्थित है। ये शहर 8 अक्टूबर 2005 को आए 7.6 तीव्रता वाले भूकंप में पूरी तरह से तबाह हो गया था। बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप में 75 हज़ार लोगों की मौत हुई थी जिनमें से अधिकतर मौतें पीओके में इसी जगह पर हुई थीं। इस शहर को पाकिस्तान सरकार और सऊदी पब्लिक असिस्टेंट द्वारा दोबारा बसाया गया था। जानकारी के मुताबिक इस शहर में कई आतंकी ट्रेनिंग कैम्प चल रहे थे। जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन को भी यहां से चलाया जा रहा था। भारत और दूसरी जगहों पर पहले हो चुके कई मामलों में इसका ज़िक्र हो चुका है। इस ठुकाने में सीमित भौतिक आधारभूत ढांचा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यहां टीन का एक छप्पर, एक छोटी मस्जिद और कुछ मिट्ठी के घर बने हुए हैं। जैश-ए-मुहम्मद प्रमुख मसूद अज़हर ने कथित तौर पर बालाकोट में ही फत-उल जवाद को लिखा था, जो मसूद अज़हर के मुताबिक जिहाद को कुरान के आधार पर सही ठहराता है।

india attack on pakistan,air strike,a pulwama terror attack,surgical strike,surgical stike 2,balakot,air strike,indian air force,pakistan army,line of control,pakistan occupied kashmir,indian air force,iaf,jaish e mohammed,jem

इसके अलावा भारतीय वायु सेना ने मुजफ्फराबाद और चकोठी में एयर स्ट्राइक की है। मुजफ्फराबाद भी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का एक जिला है। ये जिला झेलम और नीलम नदी के किनारे बसा है। ये जिला भारत के कुपवाड़ा और बारामुला जिले के करीब है। मुजफ्फराबाद की नींव साल 1646 में सुलतान मुजफ्फर खान ने रखी थी। साल 2005 में कश्मीर में आए भूकंप का मुख्य केंद्र मुजफ्फराबाद ही था। यहां 7.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। जिसके 80 हजार लोगों की मौत हुई थी।

चकोठी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का एक हिस्सा है। ये पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद से 52 किलोमीटर दूर स्थित है। ये क्षेत्र मुजफ्फराबाद श्रीनगर बस सर्विस की चेक पोस्ट है। ये गांव हटियन बाला जिले का हिस्सा है। भारतीय वायु सेना ने इस इलाके को भी निशाना बनाया है। हालांकि भारतीय वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक का मुख्य केंद्र बालाकोट ही था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत