Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP Vs RR : स्टोक्स के ऑलराउंड प्रदर्शन से प्ले-ऑफ की रेस में बरकरार राजस्थान, बढ़ी पंजाब के लिए मुश्किलें

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को 7 विकेट से हराकर प्ले-ऑफ की रेस में बरकरार रखा हैं और पंजाब की मुश्किलों को बढ़ाया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 31 Oct 2020 8:44:34

KXIP Vs RR : स्टोक्स के ऑलराउंड प्रदर्शन से प्ले-ऑफ की रेस में बरकरार राजस्थान, बढ़ी पंजाब के लिए मुश्किलें

बीते दिन शुक्रवार को आईपीएल के 13वें सीजन का 50वां मैच खेला गया था जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RR) ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को 7 विकेट से हराकर प्ले-ऑफ की रेस में बरकरार रखा हैं और पंजाब की मुश्किलों को बढ़ाया हैं। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दोनों टीम के 12 पॉइंट्स हैं एवं पंजाब चौथे और राजस्थान 5वें नंबर पर है। पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में राजस्थान ने 17.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 186 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 50 रन की पारी खेली और 2 विकेट भी लिए।

पंजाब के लिए मुरुगन अश्विन और क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट लिया। अश्विन ने उथप्पा को पूरन के हाथों कैच आउट कराया, जबकि जॉर्डन की बॉल पर स्टोक्स का कैच दीपक हूडा ने लिया। सैमसन को जगदीश सुचित ने रनआउट किया।

राजस्थान ने सीजन के दोनों मैच में पंजाब को हराया

राजस्थान में पंजाब के सीजन के दोनों मैच में शिकस्त दी। इससे पहले दोनों के बीच सीजन का 9वां मैच शारजाह में खेला गया था। उस मैच में पंजाब ने 2 विकेट पर 223 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने 6 विकेट गंवाकर 19.3 ओवर में ही मैच जीत लिया था। राजस्थान ने IPL इतिहास का यह सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था।
दोनों टीम का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को

सीजन में दोनों टीम के अब 1-1 मैच बाकी हैं, जो 1 नवंबर को खेले जाएंगे। राजस्थान को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दुबई में मुकाबला खेलना है। जबकि पंजाब की टक्कर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से होगी।

स्मिथ और बटलर की पार्टनरशिप

फिर कैप्टन स्टीव स्मिथ और जोस बटलर ने तेज तर्रार अंदाज में खेलते हुए टीम को 17.3 ओवर में ही जीत दिला दी। हालांकि जीत क्रिस जॉर्डन की वाइड बॉल से मिली। स्मिथ ने 20 गेंदो पर 5 चौकों की मदद से नाबाद 31 और बटलर ने 11 गेंदों पर 1 चौके, 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 22 रन बनाए। दोनों ने नाबाद 41 रन जोड़े।

स्टोक्स-उथप्पा ने जोड़े 60 रन

ओपनर स्टोक्स और उथप्पा (30) ने मात्र 33 गेंदों पर पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़कर राजस्थान को शानदार शुरुआत दिलाई। खतरनाक होती इस साझेदारी को जॉर्डन ने स्टोक्स को हुड्डा के हाथों कैच आउट करवाकर तोड़ा। संजू सैमसन (48) दो रन से अर्द्धशतक से चूक गए। स्मिथ (31*) और जोस बटलर (22*) ने टीम को आसान जीत दिलाकर खुद को दौड़ में बनाए रखा।

फिफ्टी से चूके संजू

रॉबिन उथप्पा (30) दूसरे विकेट के तौर पर आउट हुए और उन्हें मुरुगन अश्विन ने निकोलस पूरन के हाथों कैच करा दियया। उथप्पा ने 23 गेंदो पर 1 चौका, 2 छक्के जड़े। फिर संजू सैमसन अपने आईपीएल करियर के 14वें और सीजन के चौथे अर्धशतक से चूक गए। सैमसन 48 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। उन्होंने 25 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के लगाए। गेल दूसरी बार 1 रन से शतक चूके

क्रिस गेल 63 बॉल पर 99 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की बॉल पर बोल्ड हुए। IPL में यह उनकी 31वीं फिफ्टी रही। गेल लीग में दूसरी बार 1 रन से शतक चूके। इससे पहले 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वे 99 रन बनाकर नॉट आउट रहे थे। इस बार गेल के पास लीग में अपना 7वां शतक लगाने का मौका था, लेकिन आर्चर ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

गेल और राहुल की शतकीय साझेदारी

पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद धुरंधर क्रिस गेल ने पेसर वरुण आरोन पर चौका और फिर उनके अगले ओवर में छक्का जड़ा। वह हालांकि अगली गेंद पर भाग्यशाली रहे जब गेंद को हवा में लहरा गए लेकिन बाउंड्री पर रियान पराग कैच लपकने में नाकाम रहे। गेल ने कार्तिक त्यागी का स्वागत लगातार दो चौकों और एक छक्के के साथ किया। राहुल ने भी धीमी शुरुआत के बाद आरोन पर छक्का और चौका जड़ा। टीम ने पावर प्ले में एक विकेट पर 53 और 10 ओवर में 81 रन का स्कोर बना दिया। गेल और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की।

खराब शुरुआत के बाद संभली किंग्स इलेवन

पंजाब ने 4 विकेट गंवाकर 185 रन बनाए। पंजाब ने 1 रन पर ही पहला विकेट गंवाते हुए खराब शुरुआत की थी। मनदीप सिंह बिना खाता खोले जोफ्रा आर्चर की बॉल पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद गेल ने लोकेश राहुल (46) दूसरे विकेट के लिए 120 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला। आखिर में निकोलस पूरन ने लंबे शॉट लगाते हुए 9 बॉल पर 22 रन की पारी खेली।

स्टोक्स और आर्चर को 2-2 विकेट

राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए। स्टोक्स ने राहुल और पूरन दोनों को राहुल तेवतिया के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, आर्चर ने मनदीप को आर्चर के हाथों कैच आउट कराया। फिर आखिर में गेल को क्लीन बोल्ड किया।

टी-20 क्रिकेट में गेल के 1001 छक्के

गेल ने टी-20 क्रिकेट में अपने 1000 छक्के पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इस पारी में 7वां छक्का लगाते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। गेल के 410 मैच की 402 पारियों में 1001 सिक्स हो गए हैं। उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में 13 हजार 572 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.20 और स्ट्राइक रेट 146.82 का रहा है। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 22 सेंचुरी और 85 फिफ्टी लगाई हैं।

महंगे-सस्ते प्लेयर का परफॉर्मेंस

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स 12.50-12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर रहे। स्मिथ ने 31 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। रियान पराग और श्रेयस गोपाल 20-20 लाख रुपए कीमत के साथ सबसे सस्ते प्लेयर रहे। गोपाल ने 1 ओवर में 10 रन दिए। जबकि पराग को बैटिंग का मौका नहीं मिला।

वहीं, पंजाब की टीम में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर रहे। राहुल ने 46 रन की पारी खेली। मैक्सवेल 6 बॉल पर 6 रन बनाकर नाबाद रहे। अर्शदीप सिंह और मुरुगन अश्विन 20-20 लाख रुपए कीमत के साथ सबसे सस्ते प्लेयर रहे। अश्विन ने 4 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिया। जबकि अर्शदीप ने 3 ओवर में 34 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका