न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP vs RR : राजस्थान आज हारी तो बंद हो जाएंगे प्लेऑफ के दरवाजे, पंजाब जीतकर जगह करेगी मजबूत

राजस्थान के लिए करो या मरो का मुकाबला हैं क्योंकि आज मैच हारते ही राजस्थान के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो जाएंगे। वहीँ पंजाब मैच जीतकर अंकतालिक में अपनी जगह को मजबूत करना चाहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 11:57:27

KXIP vs RR : राजस्थान आज हारी तो बंद हो जाएंगे प्लेऑफ के दरवाजे, पंजाब जीतकर जगह करेगी मजबूत

आज आईपीएल के 13वें सीजन का 50वां मैच अबु धाबी में होना हैं जो कि किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। राजस्थान के लिए करो या मरो का मुकाबला हैं क्योंकि आज मैच हारते ही राजस्थान के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो जाएंगे। वहीँ पंजाब मैच जीतकर अंकतालिक में अपनी जगह को मजबूत करना चाहेगी। पंजाब 12 मैचों में 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है जबकि रॉयल्स 12 मैचों में दस अंक लेकर सातवें स्थान पर है।

पंजाब के खिलाफ दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

पंजाब के खिलाफ ही राजस्थान ने IPL का सबसे टारगेट चेज किया था। शारजाह में खेले गए सीजन के 9वें मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 223 रन बनाए थे। जवाब में राहुल तेवतिया की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत राजस्थान ने 3 बॉल शेष रहते ही 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया था।

पॉइंट्स टेबल में पंजाब चौथे और राजस्थान 7वें स्थान पर

पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो पंजाब 12 पॉइंट्स के साथ चौथे और राजस्थान 10 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर है। लगातार 5 मैच हारने वाली पंजाब ने पिछले 5 मैच लगातार जीतकर टूर्नामेंट में वापसी की है। दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं। पंजाब ने कोलकाता और राजस्थान ने मुंबई को हराया था।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी

राजस्थान में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स 12.50-12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

मयंक अग्रवाल टीम में लौटते हैं या नहीं, यह देखना होगा

घुटने की चोट के कारण दो मैचों से बाहर रहे मयंक अग्रवाल टीम में लौटते हैं या नहीं, यह देखना होगा। मनदीप सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पारी की शुरूआत करके नाबाद 66 रन बनाए थे जिससे टीम को एक अतिरिक्त विकल्प मिल गया है। पिछले कुछ मैचों में मोहम्मद शमी की अगुवाई में पंजाब की गेंदबाजी शानदार रही है।

राहुल-मयंक पंजाब के टॉप स्कोरर

पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल और उनके साथी ओपनर मयंक अग्रवाल शानदार फॉर्म में हैं। राहुल सीजन में सबसे ज्यादा 595 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं, मयंक अग्रवाल ने सीजन में अब तक 398 रन बनाए हैं। दोनों खिलाड़ी इस सीजन में शतक भी जड़ चुके हैं।

सैमसन-स्मिथ पर रहेगा दारोमदार

राजस्थान की बल्लेबाजी का दारोमदार संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ पर रहेगा। सैमसन ने सीजन में 326 और स्मिथ ने 276 रन बनाए हैं। पिछले मैच में शतक लगाने वाले बेन स्टोक्स का फॉर्म में आना राजस्थान के लिए अच्छा संकेत है।

शमी के नाम 20 विकेट

पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सीजन में अब तक 20 विकेट लिए हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वे तीसरे स्थान पर हैं। पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा (23) और दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह (20) हैं।

रॉयल्स के हौसले भी बुलंद

दूसरी ओर शीर्ष पर काबिज मुंबई को हराने के बाद रॉयल्स के हौसले भी बुलंद है। बेन स्टोक्स फार्म में लौट आए हैं, जिन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 107 रन बनाए थे। संजू सैमसन ने भी खोई लय हासिल कर ली है हालांकि कप्तान स्टीव स्मिथ का खराब फार्म रॉयल्स को अखर रहा होगा। जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में राजस्थान की गेंदबाजी औसत रही है। आर्चर ने 12 मैचों में 6.71 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट लिए लेकिन उन्हें बाकी गेंदबाजों से सहयोग नहीं मिला है ।

आर्चर पर गेंदबाजी की जिम्मेदारी

राजस्थान के लिए गेंदबाजी की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर रहेगी। आर्चर ने सीजन में अब तक 17 विकेट लिए हैं। सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने के मामले में भी आर्चर सबसे आगे हैं। उन्होंने सीजन में अब तक 147 डॉट बॉल फेंकी हैं।

मौसम और पिच रिपोर्ट

अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यहां पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

आईपीएल में राजस्थान का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा

आईपीएल का पहला खिताब (2008) जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने लीग में अब तक 159 मैच खेले, जिसमें 80 जीते और 77 हारे हैं। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही पंजाब ने अब तक 188 में से 88 मैच जीते और 100 हारे हैं। इस तरह लीग में रॉयल्स की जीत सक्सेस रेट 50.63% और पंजाब का 46.27% रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट