न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाल जानने अस्पताल पहुंचीं निर्मला सीतारमण, तो शशि थरूर ने कही ट्विट कर कही यह बात

‘तुलाभरम' रस्म निभाते समय केरल के एक मंदिर में पूजा के दौरान चोटिल होने वाले कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर से सोमवार को अस्पताल में मिलने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंचीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Apr 2019 11:53:50

हाल जानने अस्पताल पहुंचीं निर्मला सीतारमण, तो शशि थरूर ने कही ट्विट कर कही यह बात

‘तुलाभरम' रस्म निभाते समय केरल के एक मंदिर में पूजा के दौरान चोटिल होने वाले कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर से सोमवार को अस्पताल में मिलने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंचीं। जिसके बाद शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा कि वह रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के अस्पताल में आकर उनसे मिलने से भावविभोर हो गए। अस्पताल में इस मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शशि थरूर ने लिखा कि 'केरल में व्यस्त चुनावी माहौल के बावजूद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण मेरा हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचीं। भारत की राजनीति में इस तरह की शिष्टता एक बहुत ही दुर्लभ गुण है और उन्होंने इसका एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।'

बता दें कि सोमवार को कांग्रेस नेता एवं तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर को सिर में उस समय चोट लग गई जब यहां एक मंदिर में ‘तुलाभरम' रस्म निभाते समय तराजू का लोहे का हुक गिर गया और उनके सिर पर जा लगा। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें करीब 6 टांके लगे। उन्होंने अस्पताल के कमरे में अपने साथ मंत्री निर्मला सीतारमण की एक तस्वीर साझा की और लिखा- 'शिष्टाचार राजनीति में एक दुर्लभ गुण है।'

बता दें कि 'तुलाभरम' एक हिंदू रस्म है जिसमें कोई व्यक्ति फूल, अनाज, फल और ऐसी ही वस्तुओं के साथ तराजू में खुद को तौलता है और उसके वजन के बराबर वस्तुएं दान दी जाती हैं।

इससे पहले शशि थरूर ने खुद ट्वीट कर घायल होने की जानकारी दी थी। उन्होंने चोटिल अवस्था में अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा- 'तुलाभरम' रस्म के दौरान एक भारी तराजू का हूक मेरे सिर पर गिर गया। खून ज्यादा बहे हैं, मगर कोई और नुकसान हीं है। भगवान का शुक्र है कि मेरे आस-पास के किसी को कुछ नहीं हुआ, नहीं तो उन्हें भी गंभीर चोट आ सकती थी। सोमवार को मलयालम नव वर्ष (विशु) के अवसर पर थरूर ने अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने से पहले सुबह यहां देवी मंदिर में इस रस्म को निभाया। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य और विधायक वी एस शिवकुमार समेत पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद थे। जब थरूर तराजू के एक पलड़े पर बैठे थे तो उसका हुक गिर गया और उनके सिर पर आ लगा। उस समय तक ‘तुलाभरम' की रस्म पूरी हो चुकी थी। शिवकुमार ने संवाददाताओं को बताया कि हादसा उस समय हुआ जब तराजू के एक पलड़े पर बैठे थरूर गर्भगृह में दीप अराधना (आरती) देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तराजू का लोहे का पैनल उनके सिर पर आकर लगा। सूत्रों ने बताया कि थरूर को यहां सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद विस्तार से जांच के लिए त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री को चोटिल सिर के साथ कार में बैठते हुए देखे गए और उनका कुर्ता खून से सना दिख रहा है। हालांकि, बाद में अस्पताल ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत