न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्भवती हथिनी की मौत / सामने आई चौकाने वाली बात, गिरफ्तार आरोपी ने कहा - अनानास में नहीं भरा था विस्फोटक

केरल के पलक्कड़ में एक गर्भवती हथिनी की हत्या के मामले में चौकानें वाला खुलासा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Jun 2020 10:14:03

गर्भवती हथिनी की मौत / सामने आई चौकाने वाली बात, गिरफ्तार आरोपी ने कहा - अनानास में नहीं भरा था विस्फोटक

केरल के पलक्कड़ में एक गर्भवती हथिनी की हत्या के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। इस मामले गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस जांच में बताया कि उसने अनानास नहीं, नारियल में पटाखे भरे थे, जिसे खाने से हथिनी जख्मी हुई थी। इस पूरे मामले की जांच कर रहे वन्य विभाग के अधिकारी गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में पकड़े गए अभियुक्त विल्सन (40) को उस स्थान पर भी ले गए, जहां पर नारियल में विस्फोट भरे गए थे। अभी तक की जांच के मुताबिक आरोपी की मदद दो अन्य लोगों ने भी की थी, जो अभी फरार चल रहे हैं।

बता दें कि अभियुक्त रबर की खेती में मज़दूरी का काम करता है। जांच में पता चला है कि यहां के लोग अपने खेत की रक्षा करने के लिए फलों के अंदर विस्फोट डाल देते हैं, ताकि जंगली जानवरों को डराया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि हथिनी को नारियल दिया गया या उसने खुद खाया ये तो जांच का विषय है, लेकिन विस्फोटक भरा नारियल खाने से उसका मुंह पूरी तरह से जख्मी हो गया था। वह खाना तो छोड़िए पानी तक नहीं पी पा रही थी। हथिनी को मुंह में गंभीर चोट लगी थी, इसलिए उसने अपने आपको दर्द से बचाने के लिए पानी में ही उतरना सही समझा, जिससे उसका दर्द कम हो सके। काफी देर तक यहां पर खड़े रहने के बाद उसने पलक्कड़ के वेल्लियार नदी में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि हथिनी ने पिछले 20 से कुछ नहीं खाया था।

क्या है पूरा मामला?

केरल में पल्लकड़ ज़िले के मन्नारकड़ में विस्फोटक से भरा फल खाने की वजह से 27 मई को एक गर्भवती हथिनी की मौत हो गई थी। दर्द की वजह से हथिनी नदी में घुस गई और वहीं खड़े-खड़े उसकी मौत हो गई थी। अधिकारियों ने शुरुआत में हथिनी के जख़्मों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी क्योंकि नदी में खड़ी हथिनी किसी को अपने पास नहीं आने दे रही थी। वन विभाग के कर्मचारियों ने जब उसे बाहर निकालने की कोशिश भी की तो वह अपनी जगह से हिली नहीं। तीन दिन तक पानी में खड़े रहने के बाद उसकी मौत हो गई।

यह मामले तब सामने आया जब वन विभाग की रैपिड रेस्क्यू टीम (RRT) के सदस्य मोहन कृष्णन ने फ़ेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखी और बताया कि किस तरह हथिनी का ऊपरी और निचला जबड़ा गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। इससे राहत पाने के लिए हथिनी पानी में मुंह डालकर खड़ी रही।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आई ये बात

हथिनी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि डूबने के कारण हथिनी के शरीर के अंदर काफी पानी चला गया था, जिसके कारण फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया। फिलहाल हथिनी की मौत का तत्काल कारण यही है।रिपोर्ट में आगे कहा गया कि ओरल कैविटी में घाव सेप्सिस का कारण बनी और आशंका है कि ये मुंह में विस्फोट के कारण हुआ है। इसकी वजह उस एरिया में उसे काफी दर्द हुआ और मुसीबत भी बढ़ गई। इसके कारण वह दो हफ्ते तक भोजन और पानी नहीं ले पाई। भोजन और पानी नहीं ले पाने के कारण जाहिर सी बात है कि हथिनी कमजोर हो गई थी और पानी में गिरने का यही कारण बना और उसके बाद डूब गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ