न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : बसों, मेट्रो में महिलाओं की फ्री यात्रा, BJP का वार- केजरीवाल ने 70 वादे कर 74 झूठ बोले

बीजेपी ने इस घोषणा पर अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए इसे वोट खरीदने की नाकाम कोशिश करार दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Jun 2019 5:24:14

दिल्ली : बसों, मेट्रो में महिलाओं की फ्री यात्रा, BJP का वार- केजरीवाल ने 70 वादे कर 74 झूठ बोले

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरु कर दी हैं। सीएम केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली की डीटीसी बसों, कलस्टर बसों और मेट्रो ट्रेन में महिलाओं को फ्री यात्रा कराने और सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे बड़े एलान किए हैं। वही बीजेपी ने इस घोषणा पर अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए इसे वोट खरीदने की नाकाम कोशिश करार दिया है। बीजेपी ने केजरीवाल को झूठा बताते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली सीएम के मुख से इस तरह की झूठी बातें सिर्फ और सिर्फ चुनाव के समय शुरू की जाती है। बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल ने 70 वादे कर 74 झूठ बोले हैं।

बता दे, सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘’हमारी सरकार के लिए महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। दिल्ली में सीसीटीवी लगाने की हम दो साल से कोशिश कर रहे थे। अब कैमरे लगने का टेंडर और प्रोपोजल पास हो चुका है। 70 हजार कैमरों का सर्वे पूरा हो चुका है और 2 लाख 10 हजार का होना बाकी है। 8 जून से दिल्ली में कैमरे लगने शुरु हो जाएंगे। सरकारी स्कूलों में भी कैमरे लगने शुरु हो गए हैं। नवंबर तक ये काम पूरा हो जाएगा।’’

केजरीवाल की घोषणा के बाद दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के सीएम पर सिलसिलेवार हमले बोले।

- तिवारी ने कहा कि दिल्ली में एक करोड़ से ज्यादा महिलाएं हैं और उनके लिए उचित ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करने के लिए 20 हजार बसों की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुश्किल से 3500-3800 बसें हैं, अब बसें नहीं तो महिलाओं को बैठाओगे कहां?

- केजरीवाल के वादों को वोट खरीदने की कोशिश करार देते हुए तिवारी ने कहा कि जैसा लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया था कुछ वैसा ही केजरीवाल भी कर रहे हैं।

- तिवारी ने कहा कि चुनाव से पहले यह तो अभी केवल शुरुआत है। उन्होंने कहा, 'अभी 2-4 महीनों में काफी घोषणाएं होंगी। अरविंद केजरीवाल का मानसिक संतुलन गड़बड़ हो चुका है।'

- केजरीवाल को घोषणामंत्री बताते हुए तिवारी ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव से पहले भी सीएम केजरीवाल कैसी-कैसी बातें करते थे और जब चुनाव हार गए तो कहा कि ये मेरा चुनाव नहीं था।' दिल्ली बीजेपी चीफ ने कहा, 'हम दिल्ली के लोगों को सतर्क करने के लिए सामने आए हैं। केजरीवाल जी ने 70 वादे किए थे और 74 झूठ बोले हैं। दिल्ली एक भी नया स्कूल नहीं बना है जबकि 500 स्कूल बनाने का वादा किया गया था।

2015 विधानसभा चुनाव के दौरान आप ने किए थे 70 वादे

बता दें कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से 70 वादे किए थे। आप ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में जो 70 वादे किए थे और अपने घोषणा पत्र को 70 पॉइंट ऐक्शन प्लान के रूप में पेश किया था।

दिल्ली के विकास की बात नहीं: मनोज तिवारी

तिवारी ने कहा कि आज दिल्ली के विकास की कोई बात नहीं करता है। राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों, साफ पानी, बसों, नालों की सफाई, युमना में जलस्तर बढ़ाने की बात कोई नहीं करता है। उन्होंने कहा, 'सारे झूठे, नाकामपंथी लोगों को हटाकर राज्य की जिम्मेदारी बीजेपी के हाथ में सौंपने की जरूरत है।'

केजरीवाल ने मेट्रो, बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का ऐलान किया

केजरीवाल ने कहा, ‘’पब्लिक ट्रांसपोर्ट महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माना गया है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली में सभी डीटीसी, कलस्टर बसों साथ ही दिल्ली मेट्रों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त की जाएगी।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘’जो सब्सिडी दी जा रही है उसे किसी पर थोपी नहीं जाएगी। जो महिलाएं टिकट खरीद सकती हैं वह टिकट खरीदें। हम अपील करते हैं कि जो महिलाए टिकट खरीद सकती हैं वह खरीदें ताकि बाकी महिलाओं को इसका फायदा मिल सके। हम कोशिश करेंगे कि दो से तीन महीने के अंदर इस फैसले को लागू किया जा सके।’’

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत