न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली चुनाव 2020: 24 घंटे बिजली के साथ 'आप' ने जारी किया घोषणा पत्र, केजरीवाल ने चला ये बड़ा दांव

आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा पत्र की मुख्य बातें पढ़ते हुए सारी बाते सामने रखी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Feb 2020 3:33:10

दिल्ली चुनाव 2020: 24 घंटे बिजली के साथ 'आप' ने जारी किया घोषणा पत्र, केजरीवाल ने चला ये बड़ा दांव

आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा पत्र की मुख्य बातें पढ़ते हुए सारी बाते सामने रखी। इस दौरान दिल्ली की जनता से वादों के साथ ही अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा दांव भी चल दिया है। केजरीवाल ने बीजेपी की उस कमजोर नब्ज को छूने की कोशिश की है, जिसने 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को गहरा जख्म दिया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को खुली बहस की चुनौती दी और कहा कि कल (5 फरवरी) एक बजे तक बीजेपी अपने सीएम कैंडिडेट का नाम बताए, मैं उससे बहस के लिए तैयार हूं। केजरीवाल का यह बयान बीजेपी की उस कमजोर नब्ज़ पर वार माना जा रहा है जिसे वह अब तक इग्नोर करती आई है। 2014 की तरह ही केंद्र में एक बार फिर से बड़ी ताकत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सत्ता संभाल रही है, लेकिन इस बार पार्टी ने दिल्ली में किसी सीएम फेस की घोषणा नहीं की है। लिहाजा, पार्टी पीएम मोदी के नाम पर ही वोट मांग रही है। सोमवार को पीएम मोदी ने कड़कड़डूमा में रैली की और आम आदमी पार्टी सरकार व अरविंद केजरीवाल को जमकर निशाने पर लिया। आपको बता दे, केजरीवाल अपने कैंपेन में मोदी को निशाना नहीं बना रहे हैं। इस बीच जब मंगलवार को केजरीवाल मनीष सिसोदिया के साथ घोषणा पत्र जारी करने उतरे तब भी उन्होंने पीएम मोदी पर कुछ नहीं कहा, बल्कि अमित शाह को निशाना बनाया और सीएम कैंडिडेट का नाम पूछकर बीजेपी को खुली बहस की चुनौती दे डाली। केजरीवाल ने कहा कि वे कल यानि बुधवार तक का इंतजार करेंगे कि बीजेपी अपना सीएम कैंडिडेट का ऐलान करे। जिसके बाद वे कल एक बार फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बातों को रखेंगे।

केजरीवाल की 10 गारंटी इस मेनिफेस्टो का हिस्सा है-

1-हर बच्चे की शिक्षा

2-हर व्यक्ति को इलाज की गारंटी

3-पानी के शुद्ध पानी

4-चौबीस घंटे बिजली और 200 यूनिट तक बिल जीरो, तारों का जंजाल से दिल्ली को मुक्त करना

5-प्रदूषण को मौजूदा स्तर से वन थर्ड लाने का वादा

6-साफ सुथरे यमुना

7-महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी,

8-स्ट्रीट लाइट और मोहल्ला मार्शल

9-कच्ची कॉलोनी में पक्की कॉलोनी जैसी सुविधा

10-जहां पर झुग्गी वहां पर मकान

जिन पर दिल्ली सरकार काम करेगी

-दिल्ली जनलोकपाल बिल पास कराने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी

-दिल्ली स्वराज बिल (जून 2016 में 2900 मोहल्ला गठन को मंजूरी दी थी।)

-गरीब आदमी के लिए डोर स्टेप डिलीवरी

-10 लाख बुजुर्गों को कराएंगे तीथ यात्रा

-ग्रेजुएट कर चुके बच्चों के लिए अगल से पर्सनैलिटी डेवलपमेंट क्लासेट

-अनऑथराइज कॉलोनियों को रेगुलराइज करने के लिए केन्द्र पर दिल्ली सरकार दबाव बनाएगी

-भोजपुरी को आठवीं सूची में शामिल कराने के लिए केन्द्र सरकार पर दबाव बनाएगी

-1984 के सिख विरोधी नरसंहार पीड़ितों को जस्टिस धींगरा की सिफारिशों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे

-मेट्रो नेटवर्क को दुनिया की सबसे बड़ी नेटवर्क बनाने के लिए 500 किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा। बुराड़ी, किराड़ी समेत कई इलाकों को जोड़ा जाएगा।

-यमुना का विकास किया जाएगा

-नए सफाईकर्मियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी

-दिल्ली की सड़कों को आधुनिक तरीकों से सजाया जाएगा। इसकी शुरुआत एक साथ के अंदर कर दिया जाएगा।

-सफाईकर्मियों के योगदान को देखते हुए अगर किसी कर्मियों की मृत्यु ड्यूटी के दौरान होती है तो उसके परिवारवालों को करोड़ रुपये दी जाएगी।

-किसानों के भूमि सुधार कानून का संशोधन करेंगे

-फसल नुकसान पर किसानों को मुआवजा जारी रहेगा

-रेहडी़-पटरी संचालकों का कानून संरक्षण दिया जाएगा

-व्यापारियों को किसी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा

-दुकानों को सील नहीं होने देंगे

-सर्किल रेट का रेशनलाइज किया जाएगा

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर