न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DMK प्रमुख एम. करूणानिधि की हालत बिगड़ी, शरीर के महत्वपूर्ण अंगो ने किया काम करना बंद

तमिलनाडु के पूर्व मुख्‍यमंत्री और डीएमके चीफ एम करुणानिधि की हालत बेहद नाजुक है और उनकी सेहत पहले से खराब हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Aug 2018 11:09:16

DMK प्रमुख एम. करूणानिधि की हालत बिगड़ी, शरीर के महत्वपूर्ण अंगो ने किया काम करना बंद

तमिलनाडु के पूर्व मुख्‍यमंत्री और डीएमके चीफ एम करुणानिधि की हालत बेहद नाजुक है और उनकी सेहत पहले से खराब हो रही है। इस संबंध में कॉवेरी अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया है कि डीएमके प्रमुख एम. करूणानिधि की हालत बिगड़ी हुई है। अधिक उम्र होने के कारण उनके शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग काम नहीं कर रहे हैं जिससे अधिक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविन्दन सेल्वाराज ने विज्ञप्ति में कहा है कि द्रमुक अध्यक्ष के स्वास्थ्य की लगातारी निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं।

अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविन्दन सेल्वाराज ने कहा, द्रमुक अध्यक्ष के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं। अगले 24 घंटों में उनके स्वास्थ्य में कितना सुधार आता है, इसी से आगे की चीजें तय होंगी। करुणानिधि को रक्तचाप की समस्या के बाद 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि रक्तचाप की समस्या पर डॉक्टरों ने पार पा लिया, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह अभी तक अस्पताल में हैं।

बता दें कि 31 जुलाई को अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने बताया था कि करुणानिधि को कुछ और दिन अस्‍पताल में ही रहना होगा। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर ए सेल्वराज ने कहा था, 'जिस कारण से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था उसमें सुधार हुआ है लेकिन वृद्धावस्था के कारण सामान्य स्वास्थ्य में गिरावट, लीवर की दिक्कत तथा रुधिर विज्ञान संबंधी मानदण्डों को देखते हुए उन्हें अभी अस्पताल में और रहने की जरूरत है।' चिकित्सक ने उस वक्त का जिक्र किया जब पूर्व मुख्यमंत्री के रक्तचाप में गिरावट के बाद उन्हें 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि बाद में आईसीयू में करुणानिधि को 'पुन: होश में' लाया गया। चिकित्सकों तथा नर्सों की एक टीम ने उन पर नजर रखी। उन्होंने कहा कि सांस लेने में दिक्कत के कारण 29 जुलाई को करुणानिधि की हालत काफी गंभीर हो गई थी।

समर्थक अस्पताल के बाहर अपने नेता के लिए रो रहे हैं

उधर करूणानिधि के समर्थक अस्पताल के बाहर अपने नेता के लिए रो रहे हैं, नारे लगा रहे हैं और उनके स्वस्थ होने के लिए दुआएं कर रहे हैं। कावेरी अस्पताल के बाहर द्रमुक समर्थक आशा और निराशा से जुझ रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं। करुणानिधि को शनिवार की सुबह गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक घेरा बनाकर द्रमुक समर्थक चमत्कार की कामना करते हुए एक ‘ मेडिकल मिरेकल (चिकित्सीय चमत्कार)’ का बैनर पकड़े हुए हैं। समर्थक द्रमुक नेता को जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौटने की दुआएं कर रहे हैं। तिरुचिपल्ली जिले के द्रमुक समर्थक बालू ने कहा कि तमाम बाधाओं को पार करते के बाद द्रमुक नेता के स्वास्थ्य में सुधार किया था। उनकी उम्र के लिए यह चिकित्सीय चमत्कार है। वह इस चमत्कार को दोहराते रहेंगे और ठीक होंगे।

<

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत