न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कठुआ रेप केस मामले की सुनवाई आज से शुरू, आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी क्राइम ब्रांच

कठुआ बलात्कार, हत्या मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ सुनवाई आज से शुरू होगी। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Apr 2018 8:17:16

कठुआ रेप केस मामले की सुनवाई आज से शुरू, आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी क्राइम ब्रांच

कठुआ बलात्कार, हत्या मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ सुनवाई आज से शुरू होगी। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। सुबह दस बजे सभी आरोपियों को कोर्ट में लाया जाएगा। दूसरी तरफ नाबालिग आरोपी की पेशी 24 अप्रैल को तय हुई है। अधिकारियों ने कहा कि कठुआ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कानून के अनुसार, एक आरोप पत्र को सुनवाई के लिए सत्र अदालत के पास भेजेंगे जिसमें सात लोग नामजद हैं। हालांकि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाबालिग के खिलाफ सुनवाई करेंगे, क्योंकि किशोर कानून के तहत यह विशेष अदालत है।

जिला जेल कठुआ से मामले में आरोपी बनाए गए सांझी राम, दीपक खजूरिया, सुरिंद्र वर्मा, विशाल जंगोत्रा, तिलक राज, आनंद दत्ता और परवेश कुमार को पेश किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस संवेदनशील मामले में सुनवाई के लिए दो विशेष लोक अभियोजकों की नियुक्ति की है और दोनों ही सिख हैं। इसे इस मामले में हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण को देखते हुए ‘तटस्थता’ सुनिश्चित करने का प्रयास माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 13 अप्रैल को जम्मू बार एसोसिएशन तथा कठुआ बार एसोसिएशन को आड़े हाथ लिए जाने के बाद अब सुनवाई सुचारू ढंग से चलने की उम्मीद है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कुछ वकीलों द्वारा न्यायिक प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। अपराध शाखा द्वारा दायर आरोप पत्रों के अनुसार, बकरवाल समुदाय की लड़की का अपहरण, बलात्कार और हत्या एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी ताकि इस अल्पसंख्यक घुमंतू समुदाय को इलाके से हटाया जा सके।

इसमें कठुआ के एक छोटे गांव के एक मंदिर के रखरखाव करने वाले को इस अपराध का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। सांझीराम ने कथित रूप से विशेष पुलिस अधिकारी दीपक खजूरिया और सुरेंद्र वर्मा, मित्र प्रवेश, कुमार उर्फ मन्नु, राम का भतीजा एक नाबालिग और उसका बेटा विशाल उर्फ ‘शम्मा’ के साथ मिलकर अपराध को अंजाम दिया।

बलात्कार की घटनाओं ने एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। इस घटना से ना सिर्फ आम लोग का गुस्सा फूटा है बल्कि कई बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने गुस्से का इजहार किया है।

# बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हमेशा की तरह इस मामले में नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा समाज के नाम पर हम फिर फेल हो गए। इस केस में जैसे-जैसे सनसनीखेज़ खुलासे सामने आ रहे हैं, कोई ? कैसे आपे में रह सकता है। उसका मासूम चेहरा मेरी नजरों से हट नहीं रहा है। इंसाफ तुरंत और कठोर होना चाहिए।

# प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि आसिफा की तरह ऐसे कितने बच्चे होंगे जिनकी राजनीति और धर्म के नाम पर बलि दी जाएगी। हमारे जागने से पहने ना जाने कितने बच्चे होंगे जिन्हें ऐसे अपराधों का सामना करना पड़ा होगा।

# पंजाबी गायक मीका सिंह ने कहा, ‘मुङो लगता है कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। हमारी समस्या है कि हम चार से पांच दिनों में इस तरह की घटनाओं को भूल जाते हैं।’

# जावेद अख्तर ने कहा कि कौन सी आसिफा ? वह एक बकरेवाले की 8 साल की बच्ची थी। बकरेवाले कौन हैं? यह एक बंजारा जाति है, जिसने जब कारगिल में घुसपैठिये देखे तो तुरंत आर्मी को सूचना दी। जो लोग बलात्कारियों के बचाव में खड़े हो रहे हैं, अब इस जवाब को देने की बारी आपकी है।

# आनंद महिंद्रा, उद्योगपति ने कहा वैसे तो जल्लाद का काम कोई नहीं करना चाहता है, लेकिन बच्चियों के बलात्कारियों और हत्यारों की सजा-ए-मौत के लिए मैं ये काम करने को तैयार हूं। मैं शांत रहने की भरसक कोशिश करता हूं, लेकिन जब देश में ऐसी घटनाएं होती हैं तो मेरा ख़ून खौल उठता है।’

# कोइना मित्रा ने कहा दुष्कर्म एक जघन्य अपराध है, आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मैं एक हिन्दुस्तानी हूं और इस देश में इस तरह की घटनाओं से शर्मिदा हूं।’

# कठुआ की नाबालिग आठ साल की बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए करीना कपूर खान का ट्वीट ट्रॉल हुआ। करीना ने ट्वीट किया, ‘मैं हिन्दुस्तान हूं, मैं शर्मिदा हूं..’ जस्टिसफॉरचाइल्ड, कठुआ। इसके बाद एक यूजर ने करीना की शादी और बेटे के नाम को लेकर भी टिप्पणियां कीं। उसने लिखा ‘इन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए।’ इस पर स्वरा भास्कर ने जवाब देते हुए लिखा कि ‘आपको शर्म आनी चाहिए कि आप इस दुनिया में हैं। शर्म आनी चाहिए कि भगवान ने आपको ऐसा दिमाग दिया है जो कि नफरत से भरा है और ऐसा मुंह दिया है जो गंदगी से भरा है। तुम भारत और हिन्दुओं के लिए शर्म हो।’

# टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कठुआ गैंगरेप मामले को लेकर कुछ ऐसी बातें कही हैं, जो आपको अंदर से झकझोर कर रख देंगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर वायरल हो रहा है, जिसमें विराट ने इसे शर्मनाक बताया है। विराट ने कहा कि उन्हें शर्म आती है कि वो ऐसी सोसाइटी का हिस्सा हैं। उन्होंने आगे कहा,‘मेरा बस यही एक सवाल है। ऐसी चीजें होती हैं, हम खड़े होकर देखते हैं और लोगों को लगता है ये सब चलता है और सही है। एक बच्ची के साथ ऐसा होता है और लोग इसका बचाव करने की कोशिश करते हैं, ये भयानक है। ये बहुत डिस्टर्बिग और शॉकिंग है। मुङो शर्म आती है कि मैं ऐसी सोसाइटी का हिस्सा हूं।’

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत