न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कठुआ गैंगरेप पर बोले राहुल गांधी - ऐसे जघन्‍य अपराध के दोषियों का बचाव कोई कैसे कर सकता है?

जम्मू-कश्मीर में तीन माह पूर्व 8 साल की बच्ची के साथ गैंग रेप और हत्या की घटना ने अब देश भर में तूल पकडऩा शुरू कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Apr 2018 5:41:44

कठुआ गैंगरेप पर बोले राहुल गांधी - ऐसे जघन्‍य अपराध के दोषियों का बचाव कोई कैसे कर सकता है?

जम्मू-कश्मीर में तीन माह पूर्व 8 साल की बच्ची के साथ गैंग रेप और हत्या की घटना ने अब देश भर में तूल पकडऩा शुरू कर दिया है। विभिन्‍न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों ने कठुआ और उन्‍नाव की घटना की कड़ा विरोध किया है। ये दर्दनाक घटना जनवरी में हुई थी जब एक आरोपी युवक ने लालच देकर बच्ची का अपहरण कर लिया और उसके बाद आरोपियों ने 7 दिन तक उस मासूम को बंदी बनाकर, नशे की हालत में लगातार कई बार रेप किया। पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक बच्ची के साथ रेप के बाद आरोपियों ने उसे पत्थर से कुचला ताकि उसकी मौत सुनिश्चित हो सके।

बच्ची का शव 17 जनवरी को गांव के पास जंगल से बरामद हुआ जबकि बच्ची 10 जनवरी से लापता थी। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह घृणित काम एक मंदिर में किया गया था। पुलिस के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के कठुआ गांलव के एक मंदिर में करीब 6 लोगों ने बारी-बारी से 7 दिन तक रेप किया। रेप से पहले बच्ची को नशा भी दिया गया था। इससे पहले उन्नाव में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहां एक विधायक ने किशोरी के साथ रेप किया और उसके बाद न्याय की मांग कर रहे पिता की दर्दनाक हत्या कर दी गई थी।

वही इस पूरी घटना पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (12 अप्रैल) को चुप्‍पी तोड़ी और ट्विट कर कहा "ऐसे जघन्‍य अपराध के दोषियों का बचाव कोई कैसे कर सकता है? कठुआ में आसिफा के साथ जो हुआ, वह मानवता के खिलाफ अपराध है। इसे ऐसे ही नहीं छोड़ा जा सकता। अगर हम एक बच्‍ची के साथ ऐसी अकल्‍पनीय बर्बरता के साथ राजनैतिक हस्‍तक्षेप की अनुमति देते हैं तो हम क्‍या बन गए हैं?" राहुल से पहले, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके उपवास को लेकर निशाना साधा था। सिब्‍बल ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, "प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ में दुष्कर्म की घटनाओं पर चुप हैं।" सिब्बल ने कहा, "आप (मोदी) दुष्‍कर्म की घटनाओं के खिलाफ क्यों उपवास नहीं रखते? लोगों को यह क्यों नहीं बताते कि दुष्कर्म की घटनाओं से आपको बुरा लगा है, इसलिए आपने उपवास रखा हुआ है।"

जब से बॉलीवुड को इस घटना की जानकारी मिली है, सितारों ने सोशल मीडिया पर खुलकर इसकी भत्र्सना शुरू कर दी है। फरहान अख्तर, सोनम कपूर, जावेद अख्तर, अभिषेक बच्चन ने इस कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीडि़ता के परिवार को न्याय दिलाने की माँग की है। यह मामला जनवरी का है लेकिन सुर्खियों में सामने आने के बाद मासूम बच्ची के साथ इस दर्दनाक रेप और हत्या की खबर से बॉलीवुड से लेकर देश के कोने-कोने में विरोध छाया हुआ है।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत