न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पढ़ें कठुआ के दोषियों के जुर्म की दास्तां, 7 में से 6 आरोपी दोषी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में पठानकोट की अदालत ने आज अहम फैसला सुनाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Jun 2019 4:12:59

पढ़ें कठुआ के दोषियों के जुर्म की दास्तां, 7 में से 6 आरोपी दोषी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में पठानकोट की अदालत ने आज अहम फैसला सुनाया है। पठानकोट कोर्ट की विशेष अदालत ने कुल 7 आरोपियों में से 6 को दोषी करार दिया है। जबकि एक आरोपी को बरी कर दिया गया है। कोर्ट शाम 4 बजे सजा का ऐलान करेगी। इस आरोपी को बरी किया गया है उसका नाम विशाल जंगोत्रा है। विशाल ने इस मामले में कोर्ट के सामने कहा था कि वो घटना के दिन वहां मौजूद ही नहीं था। अपनी बात को साबित करने के लिए विशाल ने अदालत में सबूत और गवाह भी पेश किए थे। उसी का फायदा उसे मिला है।

इस केस में जिन 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, उनमें स्पेशल पुलिस ऑफिसर दीपक खजुरिया, पुलिस ऑफिसर सुरेंद्र कुमार, रसाना गांव का परवेश कुमार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता, हेड कांस्टेबल तिलक राज, पूर्व राजस्व अधिकारी का बेटा विशाल और उसका चचेरा भाई (जिसे नाबालिग बताया गया) शामिल था। किशोर आरोपी के खिलाफ मुकदमा अभी शुरू नहीं हुआ है और उसकी उम्र संबंधी याचिका पर जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। इस मामले ने बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था और इसमें बीजेपी के दो मंत्रियों (चौधरी लाल सिंह, पूर्व वन मंत्री और चंद्र प्रकाश गंगा, पूर्व उद्योग मंत्री) को अपना मंत्री पद गवाना पड़ा था। मामले की सुनवाई पठानकोट की जिला और सत्र अदालत में चल रही है। इसके अलावा ग्राम प्रधान सांझी राम को इस मामले का मुख्य आरोपी बताया गया।

kathua gang rape case,kathua rape,kathua rape case verdict,jammu and kashmir,kathua case,kathua rape victim news,kathua case latest news,kathua convicted 6 person,news,news in hindi

सांझी राम (60 साल)

सांझी राम इस पूरी घटना का मास्टर माइंड बताया जाता है। पुलिस की चार्जशीट की मुताबिक, सांझी राम ने बकरवाल समुदाय की मासूम बच्ची का अपहरण, रेप और मर्डर की साजिश रची थी। सांझी राम ने ही रासना गांव में देवीस्थान मंदिर के सेवादार को हटाने के लिए इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया था। इसके लिए वह अपने नाबालिग भतीजे और अन्य छह लोगों को लगातार उकसा रहा था।

विशाल जंगोत्रा

विशल जंगोत्रा, सांझी राम का बेटा और मेरठ में पढ़ रहा था। विशाल पर आरोप है कि उसने सांझी राम के नाबालिग भतीजे के साथ मिलकर बच्ची का बलात्कार किया। भतीजे ने कथित रूप से जंगोत्रा ​​को मंदिर में बुलाया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

परवेश कुमार उर्फ ​​मन्नू

परवेश कुमार, सांझी राम के भतीजे का दोस्त है और उस पर आरोप है कि उसने नाबालिग की मदद करके बच्ची का अपहरण करने में मदद की और सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया।

उप-निरीक्षक आनंद दत्ता और हेड कांस्टेबल तिलक राज

इन दोनों ही आरोपियों ने सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की और यह भी बताया गया है कि आरोपियों को गिरफ्तारी से बचने के लिए इन लोगों ने बच्ची के कपड़े तक धो डाले।

दीपक खजुरिया, स्पेशल पुलिस ऑफिसर

दीपक खजुरिया ने बच्ची को मारने से पहले रेप करने की इच्छा जाहिर की थी। दीपक का नाम सांझी राम ने अपने बयान में लिया था। कॉल डेटा रिकॉर्ड के हवाले से भी सामने आया कि वह उसी जगह पर मौजूद था जहां बच्ची को 4 दिनों के लिए बंद कर रखा गया था।

स्पेशल पुलिस ऑफिसर सुरेंद्र कुमार

चश्मदीदों ने सुरेंद्र कुमार को घटना वाली जगह देखा गया था। कॉल डेटा रिकॉर्ड में भी उनकी मौजूदगी घटना स्थल पर सामने आई है।

सांझी राम का भतीजा

सांझी राम ने नाबालिग लड़के को कथित तौर पर अपहरण और बलात्कार के लिए उकसाया गया था, ताकि बकरवाल समुदाय से बदला लिया जा सके। सांझी राम के भतीजे पर आरोप है कि उसने एक लड़की का पहले गला घोंटा फिर पत्थर से सर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों को सुनाई जा सकती हैं उम्रकैद और मौत की सजा

सुप्रीम कोर्ट ने मामले को जम्मू कश्मीर से बाहर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। इससे पहले कठुआ के वकीलों ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को मामले में चार्जशीट दाखिल करने से रोका था। इस मामले ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। अगर आरोपियों को दोषी करार दिया जाता है तो कम से कम उम्रकैद और अधिकतम मौत की सजा सुनाई जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत