न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस राज्‍य के प्राइवेट स्‍कूल, बंद होने की कगार पर पहुंचे

कर्नाटक के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्‍यक्ष शाशि कुमार ने एजेंसी को बताया है कि अभिभावकों द्वारा फीस नहीं दिए जाने के कारण राज्य के प्राइवेट स्कूल अब बंद होने के कगार पर हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Dec 2020 12:57:33

 आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस राज्‍य के प्राइवेट स्‍कूल, बंद होने की कगार पर पहुंचे

देश में कोरोना के चलते लंबे समय से बंद प्राइवेट स्‍कूल अब आर्थिक तंगी से जूझ रहे है जिसकी वजह से अब ये द होने की कगार तक पहुंच गए हैं। कर्नाटक के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्‍यक्ष शाशि कुमार ने एजेंसी को बताया है कि अभिभावकों द्वारा फीस नहीं दिए जाने के कारण राज्य के प्राइवेट स्कूल अब बंद होने के कगार पर हैं।

उन्‍होंने कहा, 'शिक्षक ऑनलाइन कक्षाओं के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, लेकिन हम उन्हें न्यूनतम वेतन देने में भी असमर्थ हैं। सरकार से भी कोई समर्थन नहीं है। बजट स्कूलों में 60 प्रतिशत से अधिक माता-पिता ने अपने बच्चों की फीस इस दौरान नहीं जमा की है जिसके चलते टीचर्स की फीस दे पाना भी मुश्किल हो रहा है।'

उन्‍होंने कहा 'राज्य में 20,000 से अधिक स्कूल हैं और जिनमें से लगभग 18,000 बजट स्‍कूल प्राइवेट हैं। ये स्‍कूल पूरी तरह से मासिक फीस पर ही आश्रित हैं, जो कि लंबे समय से बंद है। स्‍कूल अपने फंड्स पर लंबे समय तक नहीं चल सकते और अब ऑनलाइन पढ़ा रहे टीचर्स को न्‍यूनतम वेतन दे पाना भी संभव नहीं हो पा रहा है।'

राज्य में सरकारी आदेश के बाद प्राइवेट स्कूल दिसंबर तक बंद हैं। सरकार ने तकनीकी सलाहकार समिति की सिफारिशों के आधार पर कुछ दिन पहले यह निर्णय लिया है।

कर्नाटक के मुख्य मंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है, 'विशेषज्ञों का कहना है कि हमें दिसंबर के अंत तक स्‍कूल दोबारा खोलने के विषय पर कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। दिसंबर के बाद हम दोबारा स्थिति का जायज़ा लेंगे और उचित निर्णय लेंगे।'

मृतकों की संख्या 11,846 पर पहुंच गई

आपको बता दे, शनिवार को कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,325 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 12 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 8,91,685 हो गए और मृतकों की संख्या 11,846 पर पहुंच गई। राज्य में अब तक कुल 1,16,13,924 नमूनों की जांच की जा चुकी है। दिन भर में कोविड-19 के 1,400 मरीज ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार अब तक 8,54,861 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में अभी 24,959 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती