न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में बनेगी 'कावेरी मां' की मूर्ति, 125 फुट होगी ऊंची, खर्च होंगे इतने करोड़ रूपये

अब कर्नाटक सरकार ने राज्य की जीवनदायनी कावेरी नदी के प्रतीत के तौर पर कावेरी मां की मूर्ति बनाने की घोषणा की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Nov 2018 7:07:48

कर्नाटक में बनेगी 'कावेरी मां' की मूर्ति, 125 फुट होगी ऊंची, खर्च होंगे इतने करोड़ रूपये

31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 182 मीटर ऊंची सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' का उद्घाटन किया था। यह मूर्ति दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। इसके बाद दीपावली के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया था वह अयोध्या में सरयू नदी के किनारे 152 मीटर ऊंची राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी। देश में इस समय ऊंची मूर्तियां बनाने का दौरा सा चल पड़ा है। जब लौहपुरुष सरदार पटेल की यह प्रतिमा बन रही थी, तभी महाराष्ट्र सरकार ने भी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा बनाने का ऐलान किया था।

अब कर्नाटक सरकार ने राज्य की जीवनदायनी कावेरी नदी के प्रतीत के तौर पर कावेरी मां की मूर्ति बनाने की घोषणा की है। यह मूर्ति 125 फुट ऊंची होगी। इसके अलावा कर्नाटक सरकार ने राज्य में टूरिज्म को बढ़ावा देने के मकसद से कई अन्य योजनाओं का भी ऐलान किया है। कावेरी कर्नाटक तथा तमिलनाडु में बहने वाली एक सदानीरा नदी है।

karnataka,mother cauvery statue

125 फुट ऊंची होगी प्रतिमा, 360 फुट का एक म्यूजियम कॉम्प्लेक्स भी बनाया जायेगा

मंगलवार को कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार तथा पर्यटन मंत्री सारा महेश के बीच हुई एक बैठक के बाद कावेरी मां की प्रतिमा बनाने के फैसले को मीडिया के सामने रखा गया। कर्नाटक सरकार के मुताबिक, कावेरी मां की यह प्रतिमा मांड्या जिले के कृष्णा राजा सागर जलाशय में स्थापित की जाएगी। प्रतिमा के पास 360 फुट का एक म्यूजियम कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इस कॉम्प्लेक्स में शीशे के दो टावर होंगे, जिनके ऊपर चिड़िया की आंख होगी जो कृष्णा राजा सागर जलाशय को दर्शाएगी।

200 करोड़ रुपये होंगे खर्च

पर्यटन मंत्री सारा महेश ने बताया कि यह पूरी परियोजना लगभग 400 एकड़ क्षेत्र विकसित की जाएगी और इस पर करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट दो साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए निजी क्षेत्र से भी आर्थिक मदद की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से राज्य के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

कांच के दो टावर भी बनेंगे

जल संसाधन मंत्री डॉ। डीके शिवकुमार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में जलाशय के पास एक झील भी बनाई जाएगी और इस झील में यह कावेरी मां की प्रतिमा तैयार की जाएगी। म्यूजियम कॉम्प्लेक्स और शीशे के टावरों के सबसे ऊपर मां कावेरी की मूर्ति लगाई जाएगी। यह मूर्ति कृष्णा राजा सागर से भी ऊंची होगी। उन्होंने बताया कि इस योजना में सिर्फ सरकार जमीन देगी बाकी का निवेश, निवेशकों द्वारा किया जाएगा।

karnataka,mother cauvery statue

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा

मुंबई के पास अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा बनाई जाएगी। ये 210 मीटर ऊंची होगी। इसका निर्माण 3600 करोड़ की लागत से होगा। शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों दिसंबर 2016 में रखी गई। इसका निर्माण मुंबई में गिरगांव चौपाटी के नजदीक समुद्र में तट से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर होगा। छत्रपति शिवाजी महाराज की ये प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बन जाएगी। तब पटेल की प्रतिमा नंबर दो पर आ जाएगी।

इस स्मारक के लिए बनने वाला आधार 77 मीटर होगा। इसी आधार पर घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी की मूर्ति होगी। पूरे स्मारक को 13 हेक्टेयर में फैले चट्टानों पर बनाया जाने वाला है। इस स्मारक स्थल पर एमपी थिएटर, लाइब्रेरी, फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। स्टैच्यू की ऊंचाऊ 126 मीटर होगी और इसका आधार 84 मीटर का बनाया जाएगा। इसका बनना कुल जमा 130,000 स्क्वायर मीटर में तय किया गया है। 2021 में तैयार होने की उम्मीद है। शरुआत में इसके बनने की कुल लागात 4000 करोड़ आंकी गई थी, पर फिर इसका कॉन्ट्रेक्ट 2500 करोड़ में दिया गया। वही इसके बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भगवान राम की गगनचुंबी प्रतिमा बनाने की बात कही।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत