Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी को मेरी मां पर टिप्पणी करना अच्छा लगता है तो करें, मेरी मां वैसी ही भारतीय हैं, जैसा कोई और : राहुल गांधी

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई सवालों के जवाब दिए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 May 2018 1:05:29

PM मोदी को मेरी मां पर टिप्पणी करना अच्छा लगता है तो करें, मेरी मां वैसी ही भारतीय हैं, जैसा कोई और : राहुल गांधी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज से ठीक दो दिन के बाद कर्नाटक की जनता अपनी अगली विधानसभा के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी। प्रदेश में 12 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी ने उनपर निजी हमले किए। बीजेपी नेताओं में गंभीरता की कमी है। नरेंद्र मोदी की ओर से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर किए गए कमेंट पर बोलते हुए राहुल ने कहा 'मेरी मां इटली की हैं, लेकिन उन्होंने यहां जिंदगी बिताई है, इसलिए मेरी मां वैसी ही भारतीय हैं, जैसा कोई और। मेरी मां ने देश के लिए त्याग किया है, पीड़ा सही है। मेरी मां में राष्ट्रवाद के प्रति उतना ही समर्पण है, जितना किसी अन्य भारतीय में है। पीएम मोदी द्वारा मेरी मां के बारे में की जाने वाली टिप्पणियों से पता चलता है कि वह किस स्तर के प्रधानमंत्री हैं। अगर मोदी जी को ऐसी टिप्पणी करना अच्छा लगता है तो वह करते रहें।'

राहुल गांधी ने एक बार फिर दोहराया कि उनकी पार्टी कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है। राहुल ने कहा कि ये कर्नाटक और आरएसएस की विचारधारा के बीच लड़ाई है, असलियत तो ये है कि वे अब बुरी तरह घबरा चुके हैं और उनको कर्नाटक में अपनी हार का अहसास हो गया है। रेड्डी ब्रदर्स ने कर्नाटक को लूटा, फिर भी वे बीजेपी के साथ हैं। मेरे मंदिर जाने से बीजेपी को दिक्कत। पहले भी मंदिर-मस्जिद जाता रहा हूं।

राहुल गांधी ने कहा, 'हमने कहा था कि रोहित वेमुला की हत्या के दौरान दलितों को पीटा गया और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था, तब पीएम मोदी ने इस पर एक शब्द नहीं बोला। जब देश के अलग-अलग हिस्सों में दलितों पर अत्याचार होते हैं, उन्हें अपमानित किया जाता है तो पीएम कुछ नहीं बोलते हैं। कांग्रेस दलितों के अधिकारों की रक्षा बात करती रही है और इसे आगे भी उठाएगी।'

मुद्दो पर लड़ रहे हैं चुनाव

राहुल ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस ही जीतेगी। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक में चुनाव कैंपेन के दौरान उन्होंने यहाँ के लोगों से काफी कुछ सीखा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वे मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

राफेल डील में नियमों का पालन नहीं

राहुल गांधी ने मोदी सरकार की तरफ से किए गए राफेल डील पर भी सवाल उठा दिया है। उन्होंने कहा कि इस डील में नियमों का पालन नहीं किया गया है बल्कि दोस्तों को खुश करने के लिए यह डील की गई।

रोजगार देश का बड़ा मुद्दा

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की विदेश नीति फेल हो रही है। येदियुरप्पा पर भ्रष्टाचार के आरोप, फिर भी बीजेपी ने सीएम उम्मीदवार बनाया। मोदी जी ने पीएम पद की गरिमा गिराई। पीएम को ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं मोदी जी के अंदर गुस्सा भरा हुआ है। वह सिर्फ मुझसे नहीं, हर किसी से नाराज हैं। मेरी बातों से उनको और गुस्सा आता है, लेकिन यह उनकी परेशानी है, मेरी नहीं। हमारा घोषणापत्र जनता की आवाज है। हमने लोगों के बीच जाकर उनकी राय जानी और तब घोषणा पत्र तैयार किया। भाजपा का मेनिफेस्टो महज दो-तीन लोगों ने बनाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology