न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में सियासत : जेडीएस का आरोप, हमारे कुछ विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है भाजपा, 14 बातें

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में त्रिशंकु विधानसभा के नतीजे के बाद अब सभी की निगाहें कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला पर टिक गई हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 May 2018 11:13:06

कर्नाटक में सियासत : जेडीएस का आरोप, हमारे कुछ विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है भाजपा, 14 बातें

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में त्रिशंकु विधानसभा के नतीजे के बाद अब सभी की निगाहें कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला पर टिक गई हैं। उधर कांग्रेस के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने आज पार्टी के सभी निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) ने आरोप लगाया है कि भाजपा हमारे विधायकों को तोड़नेकी कोशिश कर रही है लेकिन हमारे विधायक टूटेंगे नहीं। दूसरी तरफ आज भाजपा ने भी विधायक दल की बैठक बुलाई है और येदियुरप्पा आज सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

- हम पहले ही फैसला कर चुके हैं कांग्रेस के साथ जाएंगे, इस वजह से JDS के विधायक दल की बैठक बुलाई है: कुमारस्‍वामी

- जेडीएस ने कहा, बीजेपी ने उनके पांच विधायकों से किया संपर्क और पांचों विधायकों ने उनके ऑफर को ठुकरा दिया है।

- येदियुरप्पा ने कहा कि विधायक दल की बैठक के दौरान नेता चुना जाएंगा। वहां से हम तुरंत राजभवन जाएंगे। हम सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शायद हम राज्यपाल से हमें कल समय देने के लिए कहें।

- कर्नाटक के हैदाराबाद क्षेत्र के चार विधायक राजशेखर पाटिल, नरेंद्र और अनंत सिंह बैठक में नहीं पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के तीन लापता विधायक रेड्डी बंधुओं के करीबी हैं।

- जेडीएस नेता दानिश अली ने कहा कि जेडीएस और कांग्रेस के पास नंबर है और मुझे आशा है कि राज्‍यपाल अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और एचडी कुमारस्वामी को बात कर सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे। यदि बीजेपी राज्यपाल पर दबाव डालती है, तो यह लोकतंत्र की हत्‍या होगी।

- कांग्रेस नेता रामलिंग रेड्डी ने कहा कि हमें अपने सभी विधायकों पर विश्‍वास है। बीजेपी उन्हें पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। बीजेपी लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं और सिर्फ सत्ता चाहते हैं। सभी लोग खुश हैं, यहां कोई भी नाखुश नहीं है।

- कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि हमारा कोई विधायक लापता नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि हम सरकार बना रहे हैं

- कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि बीजेपी हमारे विधायकों की खरीद फरोख्‍त कर रहे हैं, हम जानते हैं। हर दिन बहुत दबाव होता है, लेकिन यह इतना आसान नहीं है क्योंकि दो पार्टियों के पास आवश्यक संख्या है।

- कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि हां हमारे पास प्लान जरूर है। हमें अपने विधायकों को बचाना होगा। हम आपको बताएंगे आगे क्या प्लान है।

- कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सबसे बड़े राजनीतिक दल बीजेपी के पास बहुमत नहीं है। वहीं कांग्रेस और जेडीएस के पास 117 विधायकों के साथ बहुमत है।

- बीजेपी नेता बसवराज बोमाई ने कहा कि राजनीतिक परिदृश्य अगले 2-3 दिनों में सामने आएगा। यह राजनीतिक दलों में बदलाव पर निर्भर करता है। अभी तक हम किसी भी व्यक्ति के पास नहीं जा रहे हैं लेकिन राजनीति संभावना की कला है।

- कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू, तीन विधायक बैठक में नहीं पहुंचे

- बीजेपी विधायक केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि इसमें कोई शक ही नहीं है कि सरकार हम ही बनाएंगे। 100 प्रतिशत सरकार हम बनाएंगे, आप बस देखते जाइए। नतीजे कल ही आए हैं, अभी बस एक ही दिन बीता है।

- कांग्रेस विधायक ए एल। पाटिल बय्यापुर ने कहा कि मुझे बीजेपी नेताओं का फोन आया था और कहा कि हम आपको मंत्रालय देंगे। आपको मंत्री बना देंगे लेकिन मैं यहीं रहूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत