न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा का घोषणापत्र जारी, किसानों और महिलाओं से किए बड़े वादे

चुनावों के मद्देनजर आज भाजपा ने बंगलूरू में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। कर्नाटक में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी. एस. येदियुरप्पा ने आज सुबह केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में घोषणापत्र को जारी किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 May 2018 12:19:58

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा का घोषणापत्र जारी, किसानों और महिलाओं से किए बड़े वादे

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की वोटिंग में अब कुछ ही दिन शेष हैं। देश की दोनों बड़ी पार्टियां यहां जीतने की जो-तोड़ कोशिश कर रही हैं। चुनावों के मद्देनजर आज भाजपा ने बंगलूरू में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। कर्नाटक में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी. एस. येदियुरप्पा ने आज सुबह केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में घोषणापत्र को जारी किया। इस घोषणापत्र को पार्टी ने 'वचन फॉर कर्नाटक' का नाम दिया है। आपको बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होंगे, वहीं 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

घोषणापत्र जारी करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि किसानों का कल्याण हमारी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। हम कर्नाटक में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1,50,000 करोड़ रुपए आवंटित करेंगे। हम राज्य के हर खेत तक पानी पहुंचाएंगे। किसानों को कीमतों में उतार-चढ़ाव के दौरान मदद करने के लिए रायता बंधू मार्केट इंटरवेंशन फंड के जरिए 5,000 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे।

बीजेपी के घोषणापत्र की बड़ी बातें...

- सूखा प्रभावित क्षेत्रों में 20 लाख किसानों को 10,000 रुपए की मदद।
- सिंचाई योजना के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए
- किसानों को पंप सेट के लिए दस घंटे के लिए फ्री बिजली
- गौ-हत्या को रोकने के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा।
- महिलाओं को दो लाख रुपए तक का 1 प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज
- बीपीएल परिवार की सभी महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन
- जानवरों के कल्याण के लिए 3000 करोड़ रुपए।
- 1-2 लाख रुपए मिडिल क्लास और लोअर क्लास की महिलाओं को दिए जाएंगे. (भाग्यलक्ष्मी स्कीम)
- 3 ग्राम का मंगलसूत्र सभी बीपीएल परिवारों की महिलाओं के लिए उनकी शादी के मौके पर।
- नौकरी के लिए 250 करोड़ रुपए।
- हर तालुका में रनिंग ट्रैक और स्विमिंग पूल।
- 300 से अधिक अन्नापूर्णा कैंटीन
- 400 ST बच्चों को विदेश में स्पॉन्सर पढ़ाई
- ओबीसी जाति के लोगों के लिए सुविधाघर, 7500 करोड़ रुपए का बजट
- 24X7 एंटी करप्शन हेल्पलाइन
- महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरे राज्य में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
- कांग्रेस सरकार के खिलाफ लाया जाएगा श्वेतपत्र
-- लोकायुक्त को मजबूत बनाया जाएगा।
- सभी छात्रों को मुफ्त में ग्रेजुएशन तक ऐजुकेशन
- सभी तालुका में आरोग्य केंद्र की स्थापना
-राज्य में सौर ऊर्जा का बढ़ावा देने पर जोर
- राज्य में हाइवों का विकास किया जाएगा
- बंगलुरु को गार्बेज-मुक्त किया जाएगा
- BPL महिलाओं और लड़कियों के लिए मुफ्त सैनिट्री नैपकिन, अन्य महिलाओं को मात्र 1 रुपए में

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत