न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक चुनाव 2018: कांग्रेस का बांटो और राज करो की नीति में भरोसा है : पीएम मोदी

नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक के बीजापुर में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा, "कांग्रेस का बांटो और राज करो की नीति में भरोसा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 May 2018 5:13:13

कर्नाटक चुनाव 2018: कांग्रेस का बांटो और राज करो की नीति में भरोसा है : पीएम मोदी

नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक के बीजापुर में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा, "कांग्रेस का बांटो और राज करो की नीति में भरोसा है। वह भाई से भाई को लड़ा रही है। इस विधानसभा चुनाव में पार्टी का कर्नाटक से सफाया हो जाएगा।" कथित भ्रष्टाचार को लेकर सिद्धरमैया सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मोदी ने कहा कि यहां एक भी मंत्री ऐसा नहीं है जिस पर वित्तीय कदाचार के आरोप न लगे हों। मोदी ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में एक भी मंत्री ऐसा नहीं है, जिस पर पैसे के हेरफेर का कोई आरोप न हो। मोदी ने ये भी कहा, "कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी लगने लगा है कि बेटा (राहुल गांधी) कर्नाटक में पार्टी को नहीं जिता पाएगा तो वे सत्ता बचाने के लिए मां (सोनिया) को भेज रहे हैं।" बता दें कि सिद्धारमैया सरकार ने लिंगायतों को धार्मिक अल्पसंख्यक घोषित करने का प्रस्ताव दिया है। लिंगायत, भाजपा का वोट बैंक माना जाता है। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा लिंगायत समाज से ही आते हैं।

उधर, सोनिया गांधी भी आज करीब 21 महीने के बाद कोई चुनावी रैली करने जा रही हैं। यह रैली विजयपुरा में है। इससे पहले उन्होंने 2016 में वाराणसी में जनसभा और रोड शो किया था। रैली के दौरान सोनिया की तबीयत खराब हुई थी। तब उन्हें डी-हाइड्रेशन की शिकायत बताई गई। इसके बाद वह इलाज के लिए अमेरिका भी गई थीं। पानी की कमी के चलते उन्हें वाराणसी एयरपोर्ट पर ही ड्रिप भी चढ़ाया गया था। सोनिया को दिल्‍ली ले जाने के लिए एक एयर एंबुलेंस को भी तैयार रहने को कहा गया था, लेकिन जब उन्‍होंने कहा कि वो बेहतर महसूस कर रही हैं, तब उन्‍हें चार्टर्ड प्‍लेन से दिल्‍ली भेजा गया था।

कांग्रेस ने किसानों को बर्बाद किया

- कोप्पल में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "कर्नाटक के किसानों को पानी की कमी क्यों हो रही है। कांग्रेस सरकार स्लीप मोड में है। इस समस्या के लिए 5 सालों तक राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने यहां के किसानों को बर्बाद कर दिया।"

- मोदी ने कहा कि राज्य के लोगों को मुख्यमंत्री से सवाल करना चाहिए कि सिचाई प्रोजेक्ट का क्या हुआ? इसका पैसा कहां गया।

- कांग्रेस सिर्फ अपने लिए सोचती है, उन्हें किसानों की कोई चिंता नहीं है। अपने किसानों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। हमने फसलों की अधिकतम कीमत को 1.5 गुना बढ़ाने का फैसला किया।

सोनिया के विदेशी होने का मुद्दा उठा

- कर्नाटक बीजेपी ने ट्वीट किया, "एंतोनिया माइनो (सोनिया गांधी) आज अपना आखिरी किला बचाने कर्नाटक आ रही हैं। कर्नाटक ऐसे शख्स ने कोई सीख नहीं लेना चाहता जिसने भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण 10 साल खराब कर दिए।"

मोदी कर चुके हैं अब तक 14 रैलियां


- मोदी 7 दिन में अब तक 14 रैलियां कर चुके हैं। उन्होंने अपना चुनावी कैम्पेन 1 मई को चमराजनगर से शुरू किया था। यहां उन्होंने राहुल पर हमला बोला था और उनके 15 मिनट के चुनौती वाले बयान का जवाब दिया था।

मोदी ने कहा- "मोदी जी को छोड़ो। मैं आपसे कहता हूं कि आप कर्नाटक के चुनाव प्रचार में 15 मिनट बगैर कागज हाथ में लिए हिंदी, अंग्रेजी या अपनी मां की मातृभाषा में बोल के दिखा दीजिए।"

- "एक बात और इस 15 मिनट के भाषण में 5 बार श्रीमान विश्वेश्वरैया का नाम ले लेना। कर्नाटक की जनता तय कर लेगी, उन्हें क्या करना है।''

- बता दें कि पिछले दिनों राहुल गांधी एक रैली में कर्नाटक की महान हस्ती मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का नाम ठीक से नहीं ले पाए थे। बाद में यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।

- इसके बाद कलबुर्गी और बेल्लारी रैली में मोदी ने कांग्रेस को दलित विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस दलितों की विरोधी है, आदिवासियों की विरोधी है, सिर्फ उनका उपयोग करती है।

- 5 मई को पीएम मोदी ने कर्नाटक के टुमकुर, शिवमोगा (शिमोगा) और गड़ाग में सभाएं की। यहां उन्होंने कहा कि 15 मई को नतीजों आने के बाद कांग्रेस पीपीपी में बदल जाएगी, जिसका मतलब है 'पंजाब, पुडुचेर और परिवार'।

- रायचूर रैली में उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में अब कांग्रेस को फेयरवेल देने का समय आ गया है।

कर्नाटक का अब तक 9 बार दौरा कर चुके हैं राहुल

- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर 10 फरवरी से चार दिवसीय दौरे के साथ अपने प्रचार अभियान की शुरूआत की थी। उन्होंने कर्नाटक के बल्लारी जिले के होसपेटे में पहली रैली की थी। जिसके बाद से अब तक राहुल कर्नाटक का 9 बार दौरा कर चुके हैं।

- राहुल गांधी ने चुनावी अभियान के आठवें चरण में 3-4 मई को बीदर, कलबर्गी (गुलबर्गा), गडग, हावेरी में सभाएं की थी। उन्होंने इस दौरान मोदी पर हमला बोला था। राहुल ने कहा था कि चोरों को विधानसभा में नहीं घुसने देंगे। रेड्डी ब्रदर्स, पेट्रोल और नीरव मोदी के मसले पर भी उन्होंने भाषण दिया था।

-7 मई को राहुल ने कर्नाटक के कोलार में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बैलगाड़ी और साइकिल पर रोड शो निकाला था।

कांग्रेस के लिए क्यों अहम है कर्नाटक?

- सिर्फ 4 राज्यों में कांग्रेस की सरकार:कर्नाटक, पंजाब, मिजोरम और पुड्डुचेरी (केंद्र शासित)। इनमें कर्नाटक आबादी और क्षेत्रफल दोनों मामलों में सबसे बड़ा है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यहां अपनी सरकार बचाना काफी अहम है।

कर्नाटक के बाद 3 राज्यों में चुनाव

- कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने हैं। ऐसे में अगर राहुल गांधी कर्नाटक में अपनी सरकार बचा लेते हैं तो इसका फायदा उन्हें अन्य राज्यों में भी मिलेगा। 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी कर्नाटक के चुनाव काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन