न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 218 उम्मीदवारों की सूची, चामुंडेश्वरी से लड़ेंगे सिद्धारमैया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज रविवार को अपने 218 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Apr 2018 9:43:52

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 218 उम्मीदवारों की सूची, चामुंडेश्वरी से लड़ेंगे सिद्धारमैया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज रविवार को अपने 218 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में खास बात यह है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनके बेटे यथींद्र वरुणा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकों में करीब दो सौ सीट पर प्रत्याशी पहले ही तय कर लिए गए थे। पार्टी ने आज उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी है। इससे पहले कांग्रेस ने आठ विधायकों के टिकट काटते हुए उनकी जगह नए और युवा चेहरों को प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की दो दौर की बैठकों में करीब दो सौ सीट पर चर्चा हुई थी। समिति के एक सदस्य ने बताया था कि बीते शुक्रवार सुबह हुई चुनाव समिति की बैठक में मौजूदा विधायकों और उन सीटों पर विचार किया गया, जहां छानबीन समिति ने सिर्फ एक नाम का सुझाव दिया था।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के साथ दूसरे स्रोतों से भी जानकारियां जुटाई गई थी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि पार्टी ने जीत को पैमाना बनाकर उम्मीदवारों का चयन किया है। यह पूछे जाने पर कि क्या वरिष्ठ नेताओं के परिवार के सदस्यों को भी टिकट दिया गया है, उन्होंने कहा था कि कुछ सदस्यों को टिकट मिल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन